Advertisment

Chhattisgarh News: रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार साल 2023 के लिए मांगे गए आवेदन, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

महिलाओं के सराहनीय कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार वीरांगन रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023 प्रदान करने वाली है।

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh News: रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार साल 2023 के लिए मांगे गए आवेदन, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया

महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य में योगदान देने लिए पुरस्कार प्रदान करता है। महिलाओं की वीरता एवं उनके सराहनीय कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार वीरांगन रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023 प्रदान करने वाली है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को 2 लाख रूपये की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान से नवाजा जाएगा।

Advertisment

5 अक्टूबर है आवेदन की अंतिम तारीख

जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे ने ने बताया कि पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में 5 अक्टूबर 2023 जमा करना होगा। निर्धारित तारीख के बाद आवेदन स्वीकरा नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तय दिनांक के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.mahasmund.gov.in पर या कार्यालय के सूचना से को पढ़ा जा सकता है।

बस्तर दशहरा समिति ने सीएम को दिया न्योता

जगदलपुर। बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद बस्तर दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आज रायपुर में स्थित निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का न्योता दिया।

75 दिवस का  होता है दशहरा कार्यक्रम

बता दें कि 75 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व हरेली अमावस्या से प्रारंभ होकर आश्विन शुक्ल पक्ष के 13 वें दिन तक मनाया जाता है। देश के तीन भागों में दशहरे की अलग पहचान है, मैसूर एवं किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) के अलावा छत्तीसगढ़ के बस्तर का दशहरा अपने आप में अनूठा है।

Advertisment

publive-image

देश-विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं बस्तर

वर्तमान में बस्तर के निवासियों द्वारा बस्तर अंचल की प्रमुख आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के सम्मान में श्रद्धापूर्वक दशहरा मनाया जाता है। बस्तर दशहरा यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पर्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य निर्धारित है,बस्तर दशहरा हर वर्ष अद्वितीय उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है। बस्तर दशहरा देखने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक हर वर्ष बस्तर आते हैं।

निमंत्रण देने आया था प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निमंत्रण देने रायपुर आए प्रतिनिधिमंडल में बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष श्री मंगड़ू मांझी, बस्तर दशहरा समिति के सचिव श्री यूके मानकर तथा मांझी- चालकी मेम्बर- मेम्बरीन,पुजारी-सेवादार एवं बस्तर दशहरा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

महासमुंद  न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, बस्तर न्यूज, बस्तर दशहरा 2023, अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार, Mahasamund News, Chhattisgarh News, Bastar News, Bastar Dussehra 2023, Avantibai Lodhi Memorial Award

Advertisment
महासमुंद न्यूज बस्तर न्यूज बस्तर दशहरा 2023 छत्तीसगढ़ न्यूज mahasamund news chhattisgarh news bastar news Bastar Dussehra 2023 Avantibai Lodhi Memorial Award
Advertisment
चैनल से जुड़ें