Advertisment

MLA Devendra Yadav Case: विधायक देवेंद्र यादव की आज पेशी, अभी तक कोर्ट में आरोप पत्र पेश नहीं कर पाई पुलिस

MLA Devendra Yadav Case: विधायक देवेंद्र यादव की आज पेशी, अभी तक कोर्ट में आरोप पत्र पेश नहीं कर पाई पुलिस, जमानत याचिका दायर करेंगे एमएलए

author-image
Sanjeet Kumar
MLA Devendra Yadav Case

MLA Devendra Yadav Case

MLA Devendra Yadav Case: बलौदाबाजार में हुई हिंसा को भड़काने के आरोप में जेल में बंद भिलाई देवेंद्र यादव की आज फिर कोर्ट में पेशी है। इससे पहले देवेंद्र यादव 3 बार वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से पेश हो चुके हैं। जहां से उन्‍हें बेल नहीं मिली है। वहीं आज कोर्ट में विधायक की ओर से जमानत याचिका लगाई जा सकती है।

Advertisment

इधर देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav Case) की गिरफ्तारी 17 अगस्‍त को की गई थी। तब से अब तक एमएलए जेल में ही बंद है। जेल में बंद विधायक के खिलाफ पुलिस अभी तक आरोप पत्र यानी अभियोजन पत्र पेश नहीं कर पाई है।

जिला कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर जेल में बंद देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav Case) की जिला न्‍यायालय में पेशी होना है। वे 3 बार वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए। आज चौथी बार कोर्ट में पेश होंगे देवेंद्र यादव । विधायक की ओर से आज जमानत याचिका लगाई जा सकती है। बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक की गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद से अब तक लगभग 20 दिन से ज्‍यादा बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के द्वारा कोर्ट में अब तक अभियोजन पत्र पेश नहीं किया है।

आज खत्‍म हो रही रिमांड

9 सितंबर तक विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav Case) की रिमांड बढ़ा दी गई थी। आज उनकी रिमांड खत्‍म हो रही है। इससे पहले 3 सितंबर को उनकी पेशी हुई थी। जिसमें एक घंटे के करीब तक बहस चली। इस दौरान पुलिस ने जांच पूरी नहीं होने का हवाला दिया। इस दौरान उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग की। कोर्ट ने इसे मंजूर कर सात दिन की रिमांड बढ़ाकर 9 सितंबर तक के लिए पुलिस को सौंप दिया था।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: 09 September 2024 ka Panchang: सोमवार को क्या है सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, पढ़ें आज का पंचांग

गंभीर अपराध की धाराओं में केस दर्ज

आज विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav Case) की वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की जाएगी। भिलाई एमएलए पर 18 से ज्यादा गंभीर अपराधों की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसमें हिंसा भड़काने, साजिश रचने और जान से मारने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों में लगी धाराओं के अनुसार 7 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान रहता है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: भिलाई में मस्जिद के नाम पर किया अवैध कब्‍जा, बुलडोजर से मजार ध्‍वस्‍त, भारी पुलिस बल तैनात

Advertisment
MLA Devendra Yadav Case hindi news chhattisgarh news cg politics news CG Politics CG news Bansal News Balodabazar Violence Case appearance in court
Advertisment
चैनल से जुड़ें