Advertisment

Anushka-Virat Vrindavan Video Viral : अपनी बेटी के साथ 'बाबा नीम करोली' के आश्रम में स्पॉट हुए अनुष्का-विराट, कैमरे में कैद हुई वामिका की शरारतें

author-image
Bansal News
Anushka-Virat Vrindavan Video Viral : अपनी बेटी के साथ 'बाबा नीम करोली' के आश्रम में स्पॉट हुए अनुष्का-विराट, कैमरे में कैद हुई वामिका की शरारतें

Anushka-Virat Vrindavan Video Viral : बॉलीवुड के कई सितारे जहां पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से चर्चा में रहते है तो वहीं पर कई फिल्मों की रिलीज और प्रमोशन में बिजी रहते है। ऐसे में इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ वृंदावन की सैर पर निकले है। जिससे जुड़ा एक वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसमें 'बाबा नीम करोली' के आश्रम में श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मिलने पहुंचे थे।

Advertisment

लाडली के साथ हाथ जोड़े नजर आए अनुष्का -विराट

आपको बताते चलें कि, वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का अपनी लाडली बेटी के साथ हाथ जोड़े हुए प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। अनुष्का ने व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप, फ्लोरल स्कार्फ पहना है। विराट कोहली ने ओलिव ग्रीन जैकेट ब्लैक कैप और ट्राउजर पहना है। वीडियो में आप देख सकते हैं वामिका अपनी मां अनुष्का की गोद में बैठी हैं इसके बाद आश्रम के लोग अनुष्का को एक चुनरी ओढ़ाते हैं और वामिका के गले में माला डालते हैं। वीडियो में वामिका की क्यूट शरारतों ने फैंस का दिल जीत लिया है।व्हाइट ड्रेस में वामिका बेहद क्यूट लग रही हैं। वामिका के इस वीडियो को देख फैंस काफी खुश हुए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'विराट और अनुष्का केली कुंज में हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां गए थे और वहां वह पूरे सत्संग में शामिल रहे।' एक और फैन ने लिखा है, 'भगवान इस फैमिली पर आशीर्वाद बनाए रखे। वामिका बहुत क्यूट है।'

Image

नवंबर में पहुंचे थे नैनीताल 

आपको बताते चलें कि, विराट, अनुष्का और उनकी बेटी वामिका ने नवंबर 2022 में नैनीताल, उत्तराखंड का दौरा भी किया था। इस दौरान कपल वहां के फेमस मंदिरों में माथा टेकता नजर आया था। इस दौरान उन्होंने कैची धाम मंदिर की यात्रा की थी। बाद में दोनों बाबा नीम करोली के आश्रम में भी दर्शन के लिए पहुंचे थे।

[video width="640" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/5VWNWLpL1N6XeY-M.mp4"][/video]

Advertisment
virat kohli Virat Kohli- Anushka Sharma vrindavan anushka sharma virat kohli anushka sharma vrindavan video anushka virat vrindavan photos viral anushka virat vrindavan video viral virat anushka in vrindavan virat anushka viral dance video virat kohli anushka sharma visit vrindavan virat kohli anushka sharma vrindavan virat kohli in vrindavan virat kohli neem karoli vrindavan virat kohli viral video virat kohli vrindavan vrindavan virat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें