/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Ujjain-News-28-2.png)
MP News: अनूपपुर जिले के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर एक दलित छात्रा ने रेप के आरोप लगाए हैं। छात्रा ओपन परीक्षा के लिए स्कूल गई थी, जहां यह घटना हुई। मामला करनपठार थाना क्षेत्र का है जहां प्रिंसिपल ने परीक्षा का फॉर्म भरने के बहाने से छात्रा को अपने साथ कार में बैठा कर ले गया। उसने पहले छात्रा को शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक प्रिंसिपल को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1828069125878317344
जबरदस्ती शराब पिलाई और मारपीट की
प्रिंसिपल ने 12वीं की छात्रा से कहा कि ओपन परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए उसे शहडोल जाना होगा। इसके बाद प्रिंसिपल उसे अपनी कार से शहडोल की बजाय एक खंडहरनुमा स्कूल भवन में ले गया. जहां उसने पहले छात्रा को जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के साथ उसने मारपीट भी कि जैसे तैसे छात्रा उसके चंगुल से छूट कर भागी और परिजनों को अपनी आपबीति सुनाई। इसके बाद परिजन छात्रो को लेकर अस्पताल पहुंचे।
दुष्कर्म और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर रेप और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। घटना 23 अगस्त को हुई जब छात्रा फॉर्म भरने के लिए स्कूल गई थी। आरोपी शिक्षक ने उसे शहडोल ले जाने के बहाने एक खंडहरनुमा स्कूल भवन में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
प्रिंसिपल को पद से हटाया
सहायक कमिश्नर जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर ने रेप केस के आरोपी प्रभारी प्राचार्य उदय नारायण सिंह बघेल को हटा दिया है। यह कार्रवाई सोमवार को की गई है। जनजाति कार्य विभाग सहायक आयुक्त सरिता नायक ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य पर निलंबन की कार्रवाई के लिए संभागीय कार्यालय शहडोल पत्र भेजा गया है।
इधर टीकमगढ़ में भी गैंगरेप का मामला सामने आया
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1828067389746880593
टीकमगढ़ जिले के लिधौरा में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। आरोपियों ने लड़की का रेप करने के बाद वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सभी नाबालिग हैं। घटना 22 अगस्त को लिधौरा के किला परिसर में हुई थी, जहां 9वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को दुष्कर्म और दो को सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us