Advertisment

अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: रेलवे फाटक तोड़कर सुपरफास्ट ट्रेन से टकराई कार, 1 की मौके पर मौत, 1 गंभीर

Anuppur News: अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: रेलवे फाटक तोड़कर सुपरफास्ट ट्रेन से टकराई कार, 1 की मौके पर मौत, 1 गंभीर

author-image
Preetam Manjhi
अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: रेलवे फाटक तोड़कर सुपरफास्ट ट्रेन से टकराई कार, 1 की मौके पर मौत, 1 गंभीर

   हाइलाइट्स

  • रेलवे फाटक तोड़कर सुपरफास्ट ट्रेन से टकराई कार
  • हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर मौत
  • बदलने पड़े ट्रेन के 3 कोच, 7 घंटे हुई लेट
Advertisment

Anuppur News: मध्यप्रेदश के अनूपपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार के ट्रेन से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें कि कार बंद रेलवे फाटक को तोड़ते हुए ट्रेन से टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़े गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन के कई कोच नीचे से क्षतिग्रस्त हो गए।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1776844473810423913

   कार ड्राइवर की मौके पर मौत

हादसा रात 12 बजे बिलासपुर रेल लाइन में अनूपपुर (Anuppur News) जिले के जैतहरी स्टेशन के पास हुआ। जब तेज रफ्तार से आ रही कार नंबर- MP-65-C-3984 रेलवे फाटक को तोड़ते हुए सीधे ट्रेन से जा घुसी। टक्कर लगते ही कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही एक्सप्रेस के कई कोच छतिग्रस्त होने की वजह से ट्रेन 7 घंटे तक अनूपपुर जंक्शन पर खड़ी रही।

   ट्रेन के 3 बदलने पड़े कोच, 7 घंटे हुई लेट

Anuppur-News

हादसे की जानकारी मिलते ही अनूपपुर (Anuppur News) पुलिस और RPF घटनास्थल पर पहुंच रेलवे ट्रैक पर छतिग्रस्त कार को किनारे किया। पुलिस और RPF घटना की जांच में जुटी हुई है। बिलासपुर रेलवे PRO अंबिकेश साहू के मुताबिक, अनूपपुर के जैतहरी के पास रेलवे क्रॉसिंग पर स्विफ्ट डिजायर कार रफ्तार में क्रॉसिंग तोड़कर हीराकुंड एक्सप्रेस से टकरा गई थी, जिससे 3 कोच में तकनीकी खराबी होने के कारण तीनों कोच को रीप्लेस कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन के अंदर किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है।

Advertisment

    कार सवार काम से लौट रहे थे

Anuppur-News

हादसे में मृतक की पहचान नरेंद्र वर्मा निवासी छिंदवाड़ा के रूप में हुई है। जो जैतहरी में मोजर बियर पावर प्लांट में काम करता था। शनिवार को वह काम करके अपने साथी परमेश्वर साहू के साथ अनूपपुर आ रहा था।

ये भी पढ़ें: सिवनी में दर्दनाक हादसा: कार और सेना की बस में भीषण टक्कर, 3 की मौत, 22 जवान घायल

इस दौरान बेलिया फाटक के पास कार बेकाबू होकर रेलवे फाटक तोड़ते हुए हीराकुंड एक्सप्रेस में जा घुसी। जिसमें नरेंद्र वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परमेश्वर साहू को जिला अस्पताल (Anuppur News) में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर के लिए रेफर किया गया है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें