Advertisment

Anupam Shyam Ojha Passed Away: टीवी सीरियल के अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का निधन, लंबे समय से अस्पताल में थे भर्ती

author-image
Bansal News
Anupam Shyam Ojha Passed Away: टीवी सीरियल के अभिनेता अनुपम श्याम ओझा का निधन, लंबे समय से अस्पताल में थे भर्ती

मुंबई। मशहूर धारावाहिक प्रतिज्ञा (TV Seriel Pratigya) में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता अनुपम श्याम ओझा (Anupam Shyam Ojha Passed Away) का मुंबई में निधन हो गया। वह 64 साल के थे। लंबे समय से वह बीमार थे और मुंबई के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। ओझा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ शहर के रहने वाले थे। मुंबई में वह अपने भाई अनुराग श्याम ओझा के साथ रहते थे। बीते दिनों बीमारी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जानकारी के मुताबिक अनुपम श्याम ओझा पिछले साल मार्च से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। हाल ही में उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1424465034575421441?s=20

रविवार देर रात उनका मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया। अनुपम टीवी सीरियल्स के साथ कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था। बीते दिनों से गंभीर बीमारियों से जूझने के बाद भी साल 2021 में वह टीवी सीरियल प्रतिज्ञा 2 के लॉन्चिंग अवसर पर मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रतिज्ञा में लोगों ने मेरे किरदार को काफी पसंद किया था। अब इस सीरीयल के दूसरे पार्ट में वह लोगों को निराश नहीं करना चाहते हैं।

फिल्मी खबरें Samachar ठाकुर सज्जन सिंह अभिनेता अनुपम श्याम ओझा अनुपम श्याम ओझा का निधन अनुपम श्याम uttar pradesh news Uttar Pradesh Latest news UP News UP CommonManIssue TV Actor Anupam Shyam Ojha state Pratigya actor Anupam Shyam news in hindi news from bollywood headlines News national news lucknow-city-common-man-issues Lucknow news latest news from bollywood News hindi news anupam shyam passes away Anupam Shyam Ojha passes away Anupam Shyam Ojha helth condition Anupam Shyam Ojha Death News anupam shyam news Anupam Shyam hospitalized in Mumbai anupam shyam death due to multiple organ failure Anupam shyam death anupam shyam actor anupam shyam
Advertisment
चैनल से जुड़ें