Advertisment

Antim Panghal: ‘उनसे बेहतर करने की कोशिश करूंगी’, अंतिम पंघाल ने विनेश को लेकर दिया बड़ा स्टैट्मेन्ट

Antim Panghal: अंतिम पंघाल ने कहा कि उनकी कोशिश सीनियर पहलवान विनेश फोगाट से बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी बनने की होगी।

author-image
Bansal News
Antim Panghal: ‘उनसे बेहतर करने की कोशिश करूंगी’, अंतिम पंघाल ने विनेश को लेकर दिया बड़ा स्टैट्मेन्ट

Antim Panghal: लगातार दो अंडर-20 विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने कहा कि उनकी कोशिश सीनियर पहलवान विनेश फोगाट से बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी बनने की होगी।

Advertisment

एशियाई खेलों के लिए विनेश को सीधे प्रवेश दिये जाने के फैसले को अदालत में चुनौती देने वाली पंघाल की याचिका खारिज कर दी गयी। अंत में विनेश ने घुटने की चोट के कारण एशियाई खेलों से हटने का फैसला किया।

‘विनेश से बेहतर करने की कोशिश करूंगी’

पंघाल अपनी अनुभवी साथी विनेश की उपलब्धियों से वाकिफ हैं जो एशियाई खेलों की चैम्पियन हैं और कई एशियाई चैम्पियनशिप पदक जीत चुकी हैं। वह एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं जो दो विश्व चैम्पियनशिप पदक अपने नाम कर चुकी हैं। हालांकि विनेश जिन दो ओलंपिक रियो (2016) और तोक्यो (2021) खेलों में पहुंची, उनसे खाली हाथ लौटीं।

पंघाल ने ‘वर्चुअल’ बातचीत में कहा, “विनेश बहुत अच्छी पहलवान है, उनके नाम राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और विश्व चैम्पियनशिप में पदक हैं, लेकिन मैं उनसे बेहतर करने की कोशिश करूंगी। उनसे बेहतर करने की कोशिश के लिए उनसे ज्यादा मेहनत करूंगी।

Advertisment

मेरा अभ्यास बहुत अच्छा चल रहा है। मैं कल विश्व चैम्पियनशिप के ट्रायल्स में हिस्सा लूंगी। मैं काफी लंबे समय से एशियाई खेलों के लिए अभ्यास कर रही हूं।”

‘अपने खेल पर कड़ी मेहनत कर रही हूं’

पंघाल ने पिछले हफ्ते जोर्डन के अम्मान में अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में अपने 53 किग्रा खिताब का बचाव किया। पंघाल और विनेश दोनों 53 किग्रा वजन वर्ग में खेलती हैं और दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता तब शुरु हुई जब पंघाल के ट्रायल्स जीतने के बावजूद एशियाई खेलों के लिए विनेश को स्वत: ही चुन लिया गया।

पंघाल ने कहा, “एशियाड में सभी देशों के पहलवान काफी मजबूत होंगे। यह मेरे पहले एशियाई खेल हैं इसलिये मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करूंगी। मैं अपने खेल पर काफी कड़ी मेहनत कर रही हूं, मानसिक रूप से शांत बने रहने के लिए ध्यान लगा रही हूं। मैं सिर्फ ‘रिलैक्स’ बने रहने की कोशिश करती हूं और ध्यान मुझे यह देता है।”

Advertisment

पंघाल ने कहा कि पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में जगह बनाने में विफलता के बाद कुश्ती के प्रति उनके रवैये के साथ उनकी जिदंगी बदल गयी। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स में विनेश से हारने के बाद पंघाल ने खेल को ज्यादा गंभीरता से लेना शुरु किया।

ये भी पढ़ें: 

Chanakya Niti: चाणक्य की इन 10 बातों को जो मनुष्य अपने जीवन में अनुसरण करेगा वह कभी नहीं हारेगा

ISRO: EX चीफ ने किया दावा, ISRO का कोई भी वैज्ञानिक नहीं है लखपति, विकसित देशों जैसे नहीं मिलती है सलेरी

Advertisment

Viral Video: चंद्रयान-3 के सफल होने पर महेंद्र सिंह धोनी के रिएक्शन का वीडियो हो रहा वायरल, देखें वीडियो

MP News: छतरपुर के विकासखंडों की गुड गर्वनेंस रैंकिंग प्रणाली को देशभर में लागू करेगी केंद्र सरकार

Veg Biryani Recipe: घर पर बनानी है रेस्टोरेंट स्टाइल वेज बिरयानी तो यहां देखें बनाने की विधि

antim panghal, vinesh phogat, asian games 2023, asian games 

vinesh phogat Asian Games asian games 2023 Antim Panghal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें