Advertisment

Anokhi Shadi: लड़के ने शादी के कार्ड पर लिखाया दो दुल्हनों का नाम, 3 साल पहले बिजली के खंभे लगाने से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Anokhi Shadi: लड़के ने शादी के कार्ड पर लिखाया दो दुल्हनों का नाम, तीन साल पहले बिजली के खंभे लगाने से शुरू हुई थी प्रेम कहानी , Anokhi Shadi in Bastar Chhattisgarh Man married Two women in same mandap Amazing Love Story of Chandu Maurya

author-image
Sonu Singh
Anokhi Shadi: लड़के ने शादी के कार्ड पर लिखाया दो दुल्हनों का नाम, 3 साल पहले बिजली के खंभे लगाने से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Anokhi Shadi: जब लड़के को दो लड़कियों से प्यार हो गया तो उसने किसी एक को छोड़ने की बजाय दोनों को ही अपना हमसफर बना लिया। लड़के ने एक ही मंडप में धूमधाम से दोनों लड़कियों से शादी कर ली। इतना ही नहीं लड़के ने शादी के कार्ड पर भी दोनों दुल्हनों का नाम भी छपवाया। छत्तीसगढ़ के बस्तर में यह अजब प्रेम की गजब कहानी तीन साल पहले बिजली के खंभे लगाने के दौरान शुरू हुई थी। शादी के बाद दूल्हे ने कहा, दोनों ही मुझसे प्यार करती हैं, मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता। वहीं दुल्हनों का कहना है, वे इस शादी से बहुत खुश हैं।

Advertisment

तीनों परिवार की रजामंदी से हुई शादी
दरअसल यह अनोखी शादी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) जिले के टिकरालोहंगा में 5 जनवरी को हुई। यहां चंदू मौर्य नाम के एक शख्स ने दो लड़कियों के साथ एक ही मंडप में शादी की। चंदू ने शादी के कार्ड में बाकायदा दोनों लड़कियों का नाम भी लिखवाया। तीनों परिवार की रजामंदी से यह शादी की गई। करीब 600 लोग इस शादी में शामिल हुए।

publive-image

टिकरालोंहगा निवासी चंदू मौर्य को करंजी में रहने वाली हसीना बघेल और एरंडवाल की रहने वाली सुंदरी कश्यप से प्यार हो गया था। चंदू दोनों के साथ रिलेशनशिप में था। दोनों लड़कियों को इस ये सब कहानी पता थी। इसी बीच सुंदरी के घर वालों ने चंदू पर शादी के लिए दबाव बनाया। तब चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद तीनों परिवार राजी हो गए फिर टिकरालोहंगा में शादी समारोह का आयोजन हुआ। चंदू ने दोनों लड़कियों के साथ एक ही मंडप में एक ही साथ सात फेरे लिए।

Advertisment

इस तरह शुरू हुई थी चंदू की लव स्टोरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 वर्षीय चंदू मौर्य की लव स्टोरी तीन साल पहले उस समय शुरू हुई थी, जब वह तोकापाल क्षेत्र में बिजली के खंभे लगाने गया था। यहां उसकी मुलाकात 21 साल की आदिवासी लड़की सुंदरी कश्यप से हुई। दोनों में प्यार हो गया और फोन पर बातों का सिलसिला शुरू हुआ बाद में शादी की प्लानिंग की।

एक साल बाद चंदू और सुंदरी की प्रेम कहानी में हसीना की एंट्री हुई। 20 वर्षीय हसीना बघेल एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए चंदू के गांव टिकरालोहंगा पहुंची थीं। तब चंदू को दोबारा प्यार हो गया। हालांकि जब हसीना ने अपने प्यार का इजहार किया तब चंदू ने उसे सुंदरी के रिश्ते के बारे में बताया, लेकिन हसीना ने इस पर कोई ऐतराज नहीं जताया।

सोशल मीडिया पर चंदू की शादी के चर्चे
हसीना और सुंदरी दोनों एक-दूसरे के बारे में जानती थीं। बाद में चंदू ने दोनों से ही शादी करने का फैसला किया। चंदू ने कहा, दोनों ही मुझसे प्यार करती हैं, मैं उन्हें धोखा नहीं दे सकता था। अब सोशल मीडिया पर चंदू की शादी की खूब चर्चा हो रही है। शादी की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

Advertisment

Chhattisgarh Bansal Group Bansal News MP CG Bastar Breaking News CG Breaking News bansal bhopal news bansal mp news bansal mp today news bansalnews mp news in hindi bhopal Amazing Love Story anokhi shadi Azab gazab news Azab gazab News hindi Bastar Groom Marries 2 Women bizarre marriage ceremony Chandu Maurya Chandu Maurya marriage function Man married Two women mandap
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें