Advertisment

Woman Slaps MLA: गांव में बाढ़ की स्थिति से नाराज हरियाणा की महिला ने जजपा विधायक को जड़ा ‘थप्पड़’, जानें क्या है पूरा मामला

हरियाणा। हरियाणा में एक महिला ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह को बुधवार को उस समय कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया।

author-image
Bansal news
Woman Slaps MLA: गांव में बाढ़ की स्थिति से नाराज हरियाणा की महिला ने जजपा विधायक को जड़ा  ‘थप्पड़’, जानें क्या है पूरा मामला

हरियाणा। हरियाणा में एक महिला ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह को बुधवार को उस समय कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया, जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र गहुला में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे। इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है।

Advertisment

जजपा हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।महिला घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्वाचन क्षेत्र के भाटिया गांव में बाढ़ की स्थिति पैदा होने से जाहिर तौर पर नाराज थी।सिंह ने बताया कि वह स्थिति का जायजा लेने गए थे, लेकिन छोटा बांध टूटने के कारण गांव में जलभराव से नाराज महिला और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया।सिंह ने कहा कि वह महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1679168264868626432?s=20

वायरल वीडियो में विधायक के पास दिख रही भीड़

वायरल वीडियो में विधायक के आसपास लोगों की भीड़ खड़ी दिख रही है। इसी दौरान गुस्से में दिख रही महिला आगे आती है और उसे थप्पड़ मार देती है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जेजेपी विधायक ने कहा कि जब वह एक गांव में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए तो लोगों ने उनका अपमान किया। बता दें कि जेजेपी हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

विधायक के मुताबिक, महिला ने कहा कि अगर मैं चाहता तो बांध नहीं टूटता। मैंने उसे समझाया कि यह एक प्राकृतिक आपदा थी। उन्होंने कहा कि मैंने महिला को उसके कृत्य के लिए ‘माफ’ कर दिया है और मैं उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें :

MP News: अमरकंटक एक्सप्रेस को दो दिन रहेगी रद्द, यहां पढ़ें मप्र की बड़ी खबरें

OMG 2 Release: क्या OMG 2 की रिलीज पर लगी रोक, सेंसर बोर्ड तय करेगा अब फिल्म का भविष्य

Monsoon Diet Tips: बारिश के मौसम में इन चीजों को खाना हो सकता है खतरनाक, जानिए इसके बारे में

Advertisment

Chandrayaan 3: भारत का तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’, सतीश धवन स्पेस सेंटर से इस दिन होगा लॉन्च

Bhopal News: बड़ी खबर, ऑनलाइन हैकिंग का शिकार, परिवार ने उठाया बड़ा कदम, जांच में जुटी पुलिस

Haryana NEWS Haryana Flood JJP MLA Thappad Kaithal MLA Thappad
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें