Advertisment

MP News: 2022 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा, इन कलाकारों को मिलेगा पुरस्कार

ल 2022 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान एवं राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा संस्कृति विभाग ने कर दी है

author-image
Agnesh Parashar
MP News: 2022 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा, इन कलाकारों को मिलेगा पुरस्कार

भोपाल। साल 2022 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान एवं राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा संस्कृति विभाग ने कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य सचिव संस्कृति और पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र को और राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान संगीत निर्देशक श्री उत्तम सिंह को प्रदान किया जायेगा।

Advertisment

सम्मान में 5 लाख की राशि मिलेगी

बता दें कि मध्यप्रदेश शासन प्रदेश की कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार पहल कर रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की सम्मान राशि वर्ष 2022 से दोगुनी कर दी गई है।

अब राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एवं राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान में 5 लाख की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका एवं शॉल-श्रीफल प्रदान किया जायेगा।

संगीत निर्देशन में दिया जा रहा है सम्मान

इस बार का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 2022 का यह सम्मान संगीत निर्देशन के लिए दिया जाना प्रस्तावित था। यह सम्मान भी बारी-बारी से पार्श्व गायन एवं संगीत निर्देशन के क्षेत्र में दिया जाता है।

Advertisment

6 दशकों से सिनेमा में सक्रिय है धर्मेंद्र

फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र बीते 6 दशकों से भारतीय सिनेमा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे भारतीयों में अपनी एक अलप  छाप छोड़ते हैं। उनके द्वारा किए रोल आज भी भारतीय के मन में बसे हैं।

जिनमें बंदिनी, दिल ने फिर याद किया, अनपढ़, आँखें, आई मिलन की बेला, रेशम की डोरी, काजल, पूर्णिमा, फूल और पत्थर, मंझली दीदी, बहारों की मंजिल, सत्यकाम, शोले, तहलका, क्षत्रिय, विरोधी, फरिश्ते, लोहा, अपने और यमला पगला दिवाना जैसी अनेक सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

अभिनय के लिए दिया जा रहा है सम्मान

वर्ष 2022 का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान फिल्म अभिनय के क्षेत्र में दिया जाना था। यह सम्मान बारी-बारी से अभिनय, पटकथा, गीत लेखन एवं निर्देशन के क्षेत्र में दिया जाता है।

Advertisment

उत्तम सिंह ने इन फिल्मों में दिया संगीत

प्रसिद्ध संगीत निर्देशक और प्रसिद्ध वायलिन वादक उत्तम सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए म्यूजिक अरेंजर, प्रोग्रामर और रिकॉर्डिस्ट के रूप में भी काम किया है। संगीत निर्देशक के रूप में सबसे उल्लेखनीय फिल्म 'दिल तो पागल है' रही।

इसके बाद हम तुम पे मरते हैं, दुश्मन, फर्ज, प्यार दीवाना होता है, गदर- एक प्रेम कथा, द हीरो-लव स्टोरी ऑफ ए स्पोई, हम तुम्हारे है सनम, पिंजर, रज्जो इत्यादि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

IGNOU Admission 2023: अब 20 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है स्टूडेंट्स, इग्नू ने बढ़ाई दाखिले की तारीख

Advertisment

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हिंदू मंदिर अक्षरधाम का अमेरिका में हुआ उद्घाटन, जानें पूरी खबर

Delhi Weather Update: आज राजधानी में दिन के समय आसमान रहेगा साफ, जाने मौसम की अपडेट

NIA Raid: टेरर फंडिंग को लेकर बड़ा एक्शन, भोपाल के खानू गांव में NIA की रेड

PAK vs SL World Cup 2023: पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने तोड़ा बाबर आजम के 3000 रन का रिकार्ड, बाबर को छोड़ा पीछे

भोपाल  न्यूज, मप्र न्यूज, राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मप्र, राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान मप्र, उत्तम सिंह, अभिनेता धर्मेंद्र Bhopal News, MP News, National Kishore Kumar Award MP, National Lata Mangeshkar Award MP, Uttam Singh, Actor Dharmendra

bhopal news MP news मप्र न्यूज actor dharmendra Uttam Singh भोपाल  न्यूज National Kishore Kumar Award MP National Lata Mangeshkar Award MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें