Advertisment

12 December History: आज हीं हुई थी दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने की घोषणा, जानें आज की और ऐतिहासिक घटनायें

देश की राजधानी दिल्ली के अस्तित्व से 12 दिसंबर का एक अलग ही नाता है।1911 में कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को राजधानी बनाने का फैसला किया था।

author-image
Bansal news
17 October History: आज ही के दिन मदर टेरेसा को मिला था नोबल शांति पुरस्कार, जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

12 December History: देश की राजधानी दिल्ली के अस्तित्व से 12 दिसंबर के दिन का एक अलग ही नाता है। दरअसल 1911 में आज ही के दिन कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया था।

Advertisment

ब्रिटेन के राजा रानी उस समय भारत के दौरे पर आए हुए थे और उन्होंने दिल्ली के बाहरी इलाके में आयोजित दिल्ली दरबार में यह ऐलान किया था कि भारत की राजधानी कलकत्ता की बजाय अब दिल्ली होगी।

12 December की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है

1882 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का बांग्ला उपन्यास ‘आनंद मठ’  प्रकाशित’।

Advertisment

1911 : कलकत्ता (अब कोलकाता) की बजाय दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान किया गया।

1950 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे और बेहद लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत का जन्म। रजनीकांत उनका फिल्मी नाम है, जबकि उनका वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।

1958 : विल्सन जोन्स अमेच्यर बिलियर्ड्स में विश्व चैंपियन बने।

1964 : ब्रिटेन से आजादी के एक वर्ष बाद केन्या एक गणराज्य बना।

1988 : दक्षिण लंदन में सुबह के व्यस्त समय में तीन रेलगाड़ियां आपस में टकरा जाने से 35 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक सौ से ज्यादा लोग घायल हुए।

Advertisment

2009 : डेमोक्रेटिक नेता एनीस पार्कर की जीत के साथ ही ह्यूस्टन उस समय का अमेरिका का सबसे बड़ा शहर बन गया, जिसने एक समलैंगिक को अपना मेयर चुना।

2015 : पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक समझौता, जिसमें 195 देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर राजी हुए। इस समझौते ने क्योटो करार का स्थान लिया।

2018 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल लंबे कार्यकाल के बाद भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दिया।

Advertisment

2018 : शक्तिकांत दास ने भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला।

2019 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संशोधित नागरिकता कानून को मंजूरी दी।

2019 : लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को मिले आरक्षण की अवधि दस साल बढ़ाने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी।

2019: रूस के एकमात्र विमानवाहक पोत में आर्कटिक शिपयार्ड में मरम्मत के दौरान आग लगी।

2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक।

ये भी पढ़ें 

CG News: छत्तीसगढ़ में हो सकता है प्रशासनिक फेरबदल, बदले जा सकते हैं डीजीपी और पुलिस महानिदेशक

12 Dec 2023 Rashifal: इस राशि के जातक को कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता मिलेगी और राजकीय बाधा होगी दूर, जानें अपना राशिफल

Mohan Yadav Biography: कौन हैं मोहन यादव? जानिए MP के नए सीएम का छात्र संघ अध्यक्ष से मुख्‍यमंत्री तक का सफर

Current Affairs Quiz in Hindi: 11 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

New MP CM: मोहन यादव बने MP के नए मुख्यमंत्री, 14 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

hindi news Bansal News important events of today today history Historical Day 12 December History Facts of today
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें