Advertisment

Breaking News: टाइगर का मास्क लगाकर भाजपा विधायक की घोषणा, वैक्सीन लगवाएं और 51 हजार रुपए पाएं

Breaking News: टाइगर का मास्क लगाकर भाजपा विधायक की घोषणा, वैक्सीन लगवाएं और 51 हजार रुपए पाएं Announcement of BJP MLA by wearing a tiger mask, get the vaccine and get 51 thousand rupees

author-image
Bansal News
Breaking News: टाइगर का मास्क लगाकर भाजपा विधायक की घोषणा, वैक्सीन लगवाएं और 51 हजार रुपए पाएं

सतना। प्रदेश में वैक्सिनेशन का कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। सोमवार से प्रदेशभर में करीब 16 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं सरकार के मंत्री और विधायक भी लगातार लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक कर रहे हैं। वहीं मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने वैक्सीन को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। नारायण त्रिपाठी ने टाइगर वाला मास्क लगाकर घोषणा की है कि वैक्सीन लगवाना सबके लिए जरूरी है।

Advertisment

जीवन की रक्षा के लिए वैक्सीन बेहद जरूरी है। इसी को लेकर क्षेत्रवासियों को जागरूक करने के लिए नारायण त्रिपाठी ने घोषणा की है कि 23 जून से लेकर 30 जून तक जो भी वैक्सीन लगवाएगा उसे नगद इनाम के साथ घरेलू सामग्री भी दी जाएगी। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि लोग वैक्सीन लगवाएं और उसकी पर्ची अपने पास रखें। 30 जून के बाद सभी की पर्चियों को इकट्ठा कर एक डब्बे में डाला जाएगा।

लॉट्री सिस्टम से निकालेंगे पर्ची
फिर इस डब्बे से लॉट्री सिस्टम के तहत पर्चियां निकाली जाएंगी। जिस भी व्यक्ति की पहली पर्ची निकलेगी उसे इनाम के रूप में 51 हजार रुपए तक का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही दूसरी पर्ची वाले व्यक्ति को 21 हजार और तीसरी पर्ची वाले को 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही चौथे व्यक्ति को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके बाद अगली 25 पर्चियों वाले व्यक्तियों को 1-1 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इतना ही नहीं महिलाओं की 25 पर्चियों पर 1-1 कुकर भेंट किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में वैक्सीन का महाअभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर सभी अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि भी जागरूकता फैला रहे हैं। साथ ही लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे हैं। प्रदेश में सोमवार से कोरोना वैक्सिनेशन का महाअभियान शुरू हो चुका है। इस अभियान के पहले दिन प्रदेश में रिकॉर्ड वैक्सीन लगाई गई हैं। प्रदेश में सोमवार को 16 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज vaccine maha abhiyan Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me ullock mp me khulenge college mp me cinema hall khulenge MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MLA Narayan Tripathi MLA Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News " corona in mp Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP corona vaccine corona college open in mp college khulenge cm shivraj singh chauhan CM Shivraj Singh CM Chauhan Cash Prize Scheme "Vaccination Reward Scheme
Advertisment
चैनल से जुड़ें