Advertisment

Anna Hazare strike: शराब नीति के खिलाफ 14 फरवरी से भूख हड़ताल शुरू करेंगे अन्ना हजारे

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को कहा कि वह सुपरमार्केट और किराना दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने वाली महाराष्ट्र सरकार की नीति के विरोध में 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

author-image
Bansal Desk
Anna Hazare Admitted: इस बीमारी के चलते हजारे को अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती, मिली छुट्टी

 पुणे। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को कहा कि वह सुपरमार्केट और किराना दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने वाली महाराष्ट्र सरकार की नीति के विरोध में 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

Advertisment

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

हजारे ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। ठाकरे को लिखे अपने पत्र में हजारे ने कहा कि राज्य के लोगों ने मांग की है कि सुपरमार्केट और आस-पड़ोस की दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने वाली नीति को तुरंत वापस लिया जाए।

रालेगांव सिद्धि से शुरू करेंगे भूख हड़ताल

 हजारे (84) ने एक बयान में कहा कि वह 14 फरवरी को अहमदनगर जिले के रालेगांव सिद्धि से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। हजारे ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए दो पत्र लिखे थे, जिसमें उनसे निर्णय वापस लेने का आग्रह किया गया था, लेकिन इसके बारे में कोई जवाब नहीं मिला। अपने पिछले पत्रों में हजारे ने कहा था कि सुपरमार्केट और किराने की दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने का निर्णय राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरनाक साबित होगा।

maharastra liquor policy maharastra hunger strike indefinite hunger strike hunger strike by anna hazare hunger strike anna hazare hunger strike hindi news hazare anna hazare strike news anna hazare strike maharastra liquor policy anna hazare protest anna hazare on hunger strike for farmers anna hazare on hunger strike anna hazare hunger strike news anna hazare hunger strike date anna hazare hunger strike anna hazare ends strike anna hazare ends hunger strike anna hazare breaks hunger strike anna hazare 14 februry hunger strike Anna Hazare
Advertisment
चैनल से जुड़ें