Advertisment

Anju in Pakistan: पाकिस्तान गई अंजू को सताई बच्चों की याद, ले लिया ये बड़ा फैसला

अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू अब भारत लौटेगी। प्यार के लिए सरहद पार करने वाली अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत आएगी।

author-image
Bansal news
Anju in Pakistan: पाकिस्तान गई अंजू को सताई बच्चों की याद, ले लिया ये बड़ा फैसला

पेशावर  राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंची अंजू अब भारत लौटेगी। प्यार के लिए सरहद पार करने वाली अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत आएगी। उसके पाकिस्तानी पति ने रविवार को बताया कि अंजू अगले महीने भारत लौट सकती है। वह परेशान है और अपने दो बच्चों को बुरी तरह से याद कर रही है।

Advertisment

25 जुलाई को इस्लाम कबूला था 

इससे पहले 25 जुलाई को इस्लाम कबूल के बाद अंजू ने अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी। उसका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। वे 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। अंजू का नाम बदलकर अब फातिमा हो गया है।

अंजू के पति नसरुल्लाह ने ये बताया

अंजू के पति नसरुल्लाह ने बताया कि फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौट रही हैं। वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही है। उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बता दें कि अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी। उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

फातिमा का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं 

नसरुल्लाह ने कहा कि वह नहीं चाहता कि फातिमा का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो। बेहतर होगा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने देश चली जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस चली जाएंगी। अगर वीजा मिला तो वह भी भारत की यात्रा करेंगे।

Advertisment

अंजू और उनके पति इस साल अगस्त में अपनी शादी के बाद पहली बार पेशावर में थे। इस दौरान अंजू ने पेशावर में दिवंगत दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेताओं के पैतृक घरों को देखने की इच्छा व्यक्त की थी। अंजू ने कहा था कि मैंने कुछ पश्तो शब्द सीखे हैं। पाकिस्तान आने से पहले मुझे नहीं पता था कि मैं यहां इतनी मशहूर हो जाऊंगी।

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: राजस्थान-गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Crow Facts: क्या कौए सचमुच होते हैं चतुर ? रिसर्च में किया गया ये दावा

Viral News: शख्स ने आर्डर की अजीबो-गरीब डिश, खाते ही आया मौत का बुलावा

Health Tips: हड्डियों को खोखला कर रहीं ये 3 चीजें, आज से ही बना लें दूरी  

Advertisment

Railway News: अब ट्रेनों में स्लीपर कोच की जगह लगाए जाएंगे इकोनॉमी कोच, जानिए कितनी महंगी होगी टिकट?

Healthy Spices: रोजाना सुबह से पिएं इस मसाले का पानी, मौसमी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Anju Anju facebook friend Anju Nasrullah Anju Pakistan Indian woman Pakistan man
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें