Advertisment

MP News: पाकिस्तान में अंजू ने की नसरुल्लाह से शादी, इस्लाम धर्म किया कबूल, अब ये होगा नया नाम

अंजू के पाकिस्तान जाने वाले मामले में अब एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया गया है कि अंजू ने पाकिस्तान में रहने वाले नसरुल्लाह से शादी कर ली है।

author-image
Agnesh Parashar
Anju Nasrullah Love Story: शादी के बंधन में नहीं बंधेगें अंजू-नसरूल्ला, इस दिन लौटेगी स्वदेश

ग्वालियर। मप्र के ग्वालियर की रहने वाली अंजू के पाकिस्तान जाने वाले मामले में अब एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अंजू ने पाकिस्तान में रहने वाले नसरुल्लाह से शादी कर ली है। इस दौरान उन्होंने इस्लाम धर्म को भी कबूल किया है। अब अंजू का नया नाम फातिमा होगा। बता दें कि दोनों ने दीर अपर के जिला कोर्ट में में शादी कर ली है। अंजू अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान गई थी।

Advertisment

अंजू की शादी 2007 में हुई थी

दरअसल अंजू ग्वालियर के टेकनपुर की रहने वाली है। जिसने 2007 में अलवर के भिवाड़ी में रहने वाले अरविंद से शादी की थी। अरविंद ईसाई है इस लिए अंजू ने भी ईसाई धर्म अपना लिया था। लेकिन अब अंजू के पाकिस्तान जाने की खबर से अंजू के पिता गया प्रसाद बेहद आहत हैं और उन्होंने अंजू को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

अंजू और उसका पति अरविंद अलवर में प्राइवेट जॉब करते थे। बताया जा रहा है कि भारतीय महिला अपने दोस्त से मिलने के लिए पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत आई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अंजू नामक महिला की 29 वर्षीय पाकिस्तानी व्यक्ति नसरुल्ला से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और फिर उसे उससे प्यार हो गया। वहीं अंजू के पति अरविंद का कहना है..कि वो अपनी दोस्त से मिलने का बोल कर निकली थी। उन्हें अंजू और नसरुल्लाह के बीच की इस कहानी का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।

भारत-पाकिस्तान के बीच आवन जावन का दौर

इन दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच आवन जावन का दौर जारी है। एक तरफ जहां पाकिस्तान से सीमा हैदर के भारत आ जाने से बवाल मचा है। तो वहीं अब अलवर के भिवाड़ी से एक महिला पाकिस्तान पहुंच गई है। जी हां भिवाड़ी में रहने वाली अंजू सोशल मीडिया पर दोस्त बने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से मिलने पहुंची है। वो वहां नसरुल्लाह से सगाई करने वाली है।

Advertisment

अंजू पहले से ही शादीशुदा है उसके पति का नाम अरविंद है और उसकी 15 साल की एक लड़की और 6 साल का लड़का भी है। लेकिन अब सोशल मीडिया में नसरुल्लाह को दिल दे बैठी अंजू सबकुछ छोड़कर शादी करना चाहती है। वहीं अंजू के पति अरविंद का कहना है कि वो अपनी दोस्त से मिलने का बोल कर निकली थी। उन्हें अंजू और नसरुल्लाह के बीच की इस कहानी का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Earthquake: कर्नाटक में भूकंप के झटके हुए महसूस, नहीं पहुंचा लोगों को नुकसान

2000 Note Update: 2000 के नोटों को जमा कराने की अंतिम डेडलाइन पर वित्त मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट

Advertisment

Dream Girl 2 Poster Release: आखिरकार रिवील हुआ कैरेक्टर पूजा का फेस, यूजर्स बोले-आपके लिए हीरोइन बनना है आसान

MP News: अमित शाह कल आएंगे भोपाल, तैयार हो सकता है फाइनल खाका

Chanakya Neeti: जीवन में सफल होने के लिए याद रखें चाणक्य की ये बातें

मप्र न्यूज पाकिस्तान में अंजू ग्वालियर न्यूज़ अंजू ने की शादी now this will be her new name MP news Gwalior News converted to islam anju married nasrullah in pakistan Anju married Anju in Pakistan
Advertisment
चैनल से जुड़ें