Advertisment

Animal Park Release Date: एनिमल पार्क को लेकर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, जानें आखिर कब तक करना होगा इंतजार

Animal Park Release Date Update: रणबीर कपूर ने लाइव में एनिमल पार्क का अपडेट दिया, फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में शुरू होगा और वे हीरो व विलेन दोनों की भूमिका निभाएंगे।

author-image
Wasif Khan
Animal Park Release Date: एनिमल पार्क को लेकर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, जानें आखिर कब तक करना होगा इंतजार

हाइलाइट्स

  • रणबीर कपूर ने दी एनिमल पार्क पर अपडेट
  • फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में शुरू होगा
  • रणबीर फिल्म में हीरो और विलेन दोनों होंगे
Advertisment

Animal Park Release Date Update: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 28 सितंबर को अपने बर्थडे पर फैंस के साथ लाइव बातचीत की और अपनी आने वाली फिल्मों के अपडेट साझा किए। इस दौरान उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म एनिमल पार्क (Animal Park) के दूसरे पार्ट को लेकर भी जानकारी दी। रणबीर ने खुलासा किया कि फिल्म का काम 2027 में शुरू होगा और यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद रोमांचक है।

[caption id="" align="alignnone" width="1200"]publive-image एनिमल फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीर।[/caption]

साल 2023 में रिलीज हुई थी एनिमल

रणबीर ने बताया कि फिल्म एनिमल 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने तीन पार्ट बनाने की योजना बनाई है। रणबीर ने कहा कि उन्होंने संदीप के साथ आईडिया, कैरेक्टर और म्यूजिक को लेकर चर्चा की है। फिल्म में रणबीर कपूर दो कैरेक्टर्स निभाएंगे, जिसमें एक हीरो और एक विलेन होगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें- King Set SRK Photo Leak: ‘किंग’ के सेट से शाहरुख खान का किलर लुक वायरल, कई तरह के कयास लगाने लगे फैंस

इन फिल्मों पर भी दिया अपडेट

रणबीर ने लाइव में अपनी अन्य फिल्मों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि लव एंड वॉर (Love and War) अगले साल रिलीज होगी। फिल्म में उनकी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अहम भूमिका में हैं, जबकि संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे।

[caption id="" align="alignnone" width="1960"]publive-image एनिमल फिल्म।[/caption]

वहीं, ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2) पर उन्होंने कहा कि अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) फिल्म लिख रहे हैं और जल्द ही इसका शूटिंग शुरू होगी। इसके अलावा रणबीर के हाथ में रामायण (Ramayan) भी है, जिसमें वे राम के किरदार में होंगे और सई पल्लवी (Sai Pallavi) मां सीता के रोल में नजर आएंगी।

Advertisment

Bigg Boss 19: नेहल चुड़ासमा और बसीर अली की जबरदस्त लड़ाई, किचन में गूंजा तू-तू मैं-मैं के शोर, गौरव-अभिषेक ने लिए मजे

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का ताजा प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। शो में इस बार नेहल चुड़ासमा (Nehal Chudasama) और बसीर अली (Baseer Ali) के बीच ऐसी बहस हुई कि मामला भयंकर लड़ाई तक पहुंच गया। खाने को लेकर शुरू हुई ये तकरार घर के माहौल को और गरमा गई, वहीं दूसरी ओर बाकी कंटेस्टेंट्स तमाशा पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

sandeep reddy vanga ranbir kapoor updates ranbir kapoor upcoming films ranbir kapoor news ranbir kapoor movies ranbir kapoor interview ramayan movie love and war movie brahmastra 2 updates Bollywood news bollywood live news animal park part 2 animal park movie animal park 2027 alia bhatt ranbir kapoor
Advertisment
चैनल से जुड़ें