Advertisment

Anil kumar Sharma win Sardarshahr Seat: सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कायम रखा अपना राज ! अनिल कुमार शर्मा ने जीता बहुमत

author-image
Bansal News
Anil kumar Sharma win Sardarshahr Seat: सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कायम रखा अपना राज ! अनिल कुमार शर्मा ने जीता बहुमत

राजस्थान। Congress win Sardarshahr Seat सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सरदारशहर विधानसभा सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है। इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा ने 26 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज की। निर्वाचन विभाग के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा को कुल 91357 वोट मिले, भाजपा के भाजपा के अशोक पींचा को 64505 वोट मिले जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार लालचंद को 46753 वोट मिले। इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी 26852 मतों के अंतर से जीता।

Advertisment

सीएम गहलोत ने जीत पर जताया हर्ष

आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस जीत को राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर बताया। इस जीत के साथ ही कांग्रेस ने सरदारशहर सीट पर अपना कब्जा भी बरकरार रखा है। उल्लेखनीय है कि यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन के कारण खाली हुई जो इस सीट से सात बार विधायक रहे। कांग्रेस ने दिवंगत शर्मा के बेटे अनिल कुमार को चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने अपने मौजूदा कार्यकाल में उपचुनाव में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है। राजस्थान में विगत चार सालों में हुए नौ उपचुनाव में कांग्रेस ने सात सीट पर जीत दर्ज की और भाजपा महज एक सीट जीत सकी। परिणाम पर प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया,'‘सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा को जीत की बधाई एवं सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार। यह जीत कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील, जवाबदेह सुशासन एवं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है।’’

2023 में बनाएगी पूर्ण बहुमत में सरकार

उन्होंने कहा कि जनता का यह स्पष्ट संदेश है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं पार्टी के विजयी उम्मीदवार शर्मा ने जीत के बाद संवाददाताओं से कहा कि इलाके की सिंचाई पानी व बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों का निराकरण करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगा। इस जीत के साथ 200 सीट वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 108 हो गई है। इस समय विधानसभा में भाजपा के 71, आरएलपी के तीन, माकपा और भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो-दो, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के एक और 13 निर्दलीय हैं।

पढ़ें ये खबर भी

https://bansalnews.com/sardarshahar-assembly-by-election-result-2022-congress-candidate-ahead-by-6853-votes-in-initial-trends-dpp/

Advertisment
sardarshahar विधानसभा क्षेत्र sardarshahar upchunav sardarshahar news sardarshahar election update sardarshahar election 2022 sardarshahar election : sardarshahar churu rajasthan sardarshahar churu sardarshahar by elections sardarshahar by election update sardarshahar by election bjp candidate sardarshahar by election 2022 Sardarshahar by election sardarshahar churu sardarshahar news churu sardarshahar ashok pincha sardarshahar
Advertisment
चैनल से जुड़ें