Advertisment

Bigg Boss OTT 3: बिग- बॉस ओटीटी 3 के टीजर में सलमान की जगह नजर आए अनिल, बेटी सोनम ने कहा- शो को मिला सबसे टैलेंटेड मैन

Bigg Boss OTT 3: बिग-बॉस ओटीटी-3 (Bigg Boss OTT 3) का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर में सलमान खान की जगह अनिल कपूर नजर आए।

author-image
Ujjwal Rai
Bigg Boss OTT 3: बिग- बॉस ओटीटी 3 के टीजर में सलमान की जगह नजर आए अनिल, बेटी सोनम ने कहा- शो को मिला सबसे टैलेंटेड मैन

हाइलाइट्स

  • बिग- बॉस ओटीटी 3 का टीजर जारी
  • एक्टर अनिल कपूर आए नजर
  • सोनम कपूर ने दिया रिएक्शन
Advertisment

Bigg Boss OTT 3: बिग-बॉस ओटीटी-3 (Bigg Boss OTT 3) का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर में सलमान खान की जगह अनिल कपूर नजर आए।
दरअसल, कुछ समय पहले ही सामने आया था कि इस सीजन को एक्टर अनिल कपूर होस्ट कर सकते हैं।

वहीं, अब इस टीजर के सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि अनिल कपूर ही सीजन 3 को होस्ट करने वाले हैं।

जियो सिनेमा ने जारी किया प्रोमो

31 मई को मेकर्स की तरफ से बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का पहला प्रोमो जारी करते हुए बता दिया गया है कि सलमान खान इस बार होस्ट नहीं करने वाले हैं।

Advertisment

सोनम कपूर ने दिया रिएक्शन

SONAM-KAPOOR

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का ऑफिशियल प्रोमो रीशेयर किया है। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जियो सिनेमा को सबसे टैलेंटेड, मेहनती और हैंडसम इंसान मिल गया है।

कब शुरू हो रहा शो?

बिग-बॉस ओटीटी के सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) की डेट का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो शो जून में शुरू हो सकता है।

ये एक्टर्स आएंगे नजर

बिग-बॉस ओटीटी के सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) में दलजीत कौर, शिवांगी जोशी, शफक नाज, वायरल वड़ापाव गर्ल चंद्रिका, यूट्यूबर जैन सैफी और विक्की जैन नजर आ सकते हैं। शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर स्ट्रीम होगा।

Advertisment

सलमान क्यों नहीं कर रहे शो होस्ट

बिग बॉस ओटीटी 3 को सलमान खान होस्ट नहीं कर रहे हैं। दरअसल, वे अपनी फिल्म सिकंदर में बिजी हैं। सलमान खान जून में शूटिंग स्टार्ट करेंगे।

फैंस के रिएक्शन

publive-image

publive-image

जियो सिनेमा के प्रोमो जारी करते ही सलमान खान के कई फैंस दुखी नजर आए। इस दौरान कई लोगों ने लिखा कि- 'भाईजान के बिना शो में मजा नहीं आएगा।'

ये भी पढ़ें...MP Weather: नौतपा के आखिरी दो दिन कम तपेगा MP, जानें किन जिलों में गिरेंगी बौछारें?

Advertisment

Anant- Radhika 2nd Pre-Wedding: अनंत- राधिका की दूसरी Pre-Wedding का पहला वीडियो आया सामने!

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें