Advertisment

Anarkali Gave Birth: बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की "अनारकली" के घर जन्मी नन्ही शावक, गायत्री रखा गया नाम

Anarkali Gave Birth: बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की "अनारकली" के घर जन्मी नन्ही शावक, गायत्री रखा गया नाम anarkali-gave-birth-a-small-cub-born-in-the-house-of-anarkali-of-bandhavgarh-national-park-named-gayatri

author-image
Bansal News
Anarkali Gave Birth: बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की

भोपाल। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने एक मादा शावक को जन्म दिया है। मध्यप्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) आलोक कुमार ने सोमवार को बताया कि बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में गांधी जयंती (दो अक्टूबर) के दिन एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ। यहां की मशहूर हथिनी अनारकली ने मादा शावक को जन्म दिया है। नन्हा मेहमान पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि उद्यान प्रबंधन ने नवजात मादा हाथी शावक का नाम ‘गायत्री’ रखा है। कुमार ने बताया कि बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की यह हथिनी अब तक आठ शावकों को जन्म दे चुकी है। इनमें से चार सलामत हैं और चार की पहले मृत्यु हो चुकी है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि अनारकली हथिनी को वर्ष 1978-79 में सोनपुर मेला बिहार से क्रय कर बांधवगढ़ लाया गया था। राष्ट्रीय उद्यान के अंदर वन्य एवं वन्य-जीवों के बचाव अभियान में अनारकली का विशेष योगदान रहा है। कुमार ने बताया कि बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में वर्तमान में 14 हाथी हैं, जिनका वन एवं वन्य-जीव प्रबंधन में बड़ा योगदान है। यहां पर्यटक हाथी पर सवार होकर इस राष्ट्रीय उद्यान के वन क्षेत्र और जीव-जन्तुओं का अवलोकन कर पर्यटन का आंनद भी लेते हैं।

bhopal news in hindi bhopal news Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार Bhopal Headlines Latest bhopal news hathi anarkali gave birth anarkali gave birth female elephant birth of a baby elephant female elephant gayatri hathi ko diya janm भोपाल Samacha
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें