Advertisment

Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधते हैं अनंत, जानें इसे बांधने का मंत्र, तरीका

Anant Chaturdashi 2023: 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधते अनंत, जानें इसे बांधने का मंत्र, तरीका

author-image
Preeti Dwivedi
Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधते हैं अनंत, जानें इसे बांधने का मंत्र, तरीका

 Anant Chaturdashi 2023: गुरुवार 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर श्रीगणेश विदा हो जाएंगे। गणपत्ति बप्पा मोरिया के साथ घरों और मंदिरों से इनकी विदाई कर दी जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन भगवान शेषनाग की भी पूजा की जाती है। विदाई के समय इन्हें अनंत रूप में एक धागा बांधा जाएगा। पर आपको पता कि इस अनंत को बांधने के पीछे का कारण क्या है। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं कि अनंत चतुर्दशी कब है और इस दिन अनंत क्यों बांधते हैं।

Advertisment

अनंत रूप में रहता है भगवान का आशीर्वाद 

पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार अनंत का अर्थ होता है जिसका कोई अंत नहीं। यानि इस दिन भगवान को अनंत धागा बांधकर उसे भगवान को चढ़ाया जाता है और फिर व​हीं धागा अपने गले और हाथों में धारण किया जाता है। इस अनंत धागे को धारण करने से हमारे अनंत कार्य सिद्ध होते हैं। इस दिन भगवान विष्‍णु की पूजा की जाती है और अनंत सूत्र बांधा जाता है। भगवान विष्‍णु के प्रिय शेषनाग का नाम अनंत है।

क्या है पीछे की कहानी

पौराणिक कथा अनुसार पांडव द्वारा जुए में सब कुछ हारने पर दोबारा राजपाट पाने के लिए भगवान श्रीकृष्‍ण ने पांडवों को अनंत चतुर्दशी का व्रत करने के लिए कहा था। मान्‍यता है कि भगवान विष्‍णु के इस रूप के न तो आदि का पता है और न ही अंत का। कहा जाता है भगवान के इस रूप की पूजा करने से सारे कष्ट मिटते हैं।

अनंत चतुर्दशी पर बांधे अनंत सूत्र

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा करने के बाद अनंत सूत्र जरूर बांधा जाता है। इस धागे को चमत्कारी माना जाता है। कष्टों के निवारण पाने में ये बहुत कारगार होता है। इसमें 14 गांठे लगाकर बाजू पर बांधा जाता है। पुरुष दाएं और महिलाएं बाएं हाथ पर बांधती हैं।

Advertisment

इस तरह पहनें अनंत

अनंत चतुर्दशी को कच्चे धागे में 14 गांठ लगाकर उसे कच्चे दूध में शुद्ध कर लें। फिर ॐ अनंताय नमः मंत्र का जाप करते हुए भगवान‍ विष्णु की का पूजन करें। बाजार में भी गांठ लगे हुए अनंत सूत्र मिलते हैं। उनका भी उपयोग कर सकते हैं।

14 रूप की 14 गांठें

ये 14 गांठें भगवान विष्‍णु के हर रूप का प्र‍तीक होती हैं। इसे पहनने के बाद 14 दिन तक तामसिक भोजन नहीं किया जाता है। यह सूत्र हर दुख.दर्द को दूर करके जिंदगी को खुशियों से भर देता है। संभव हो तो अनंत सूत्र धारण करने के दिन व्रत रखें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

अनंत चतुर्दशी पर जरूर करें इस मंत्र का जाप 

ॐ अनंताय नम

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

Advertisment

यह भी पढ़ें:

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में क्यों नहीं काटना चाहिए बाल और नाखून, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Anant Chaturdashi 2023: पंचकों होगी गणपति बप्पा की विदाई, जानें अनंत चतुर्दशी की तिथि और समय

Acharya Premiere: 29 सितंबर को एंड पिक्चर्स पर देखिए एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म, पढ़ें पूरी खबर

Advertisment

IPPB Admit Card 2023: आईपीपीबी ने एग्जीक्यूटिव पद के लिखित परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, जानिए कैसे करें डाउनलोड

Rahul Gandhi MP Visit: 30 सितंबर को एमपी आएंगे राहुल गांधी, कालापीपल में जनसभा को संबोधित करेंगे

Anant Chaturdashi 2023, Anant Chaturdashi 2023 in hindi, anant chaturdashi per anant kyon bandhte hain, vrat tyohar, jyotish

vrat-tyohar jyotish Anant Chaturdashi 2023 Anant Chaturdashi 2023 in hindi anant chaturdashi per anant kyon bandhte hain
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें