Advertisment

Anant Chaturdashi 2023: भोपाल में इन 7 घाटों पर होगा गणेश विसर्जन, 100 से ज्यादा कैमरे करेंगे निगरानी

bhopal में गणेशजी की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 7 घाटों पर व्यवस्था की गई है। बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन से विसर्जन की व्यवस्था की गई है। शहर में रूट भी डायवर्ट रहेगा।

author-image
Preeti Dwivedi
Anant Chaturdashi 2023: भोपाल में इन 7 घाटों पर होगा गणेश विसर्जन, 100 से ज्यादा कैमरे करेंगे निगरानी

भोपाल। Anant Chaturdashi 2023: आज राजधानी भोपाल सहित पूरे देश में अनंत चतुर्दशी का त्योहार मनाया जा रहा है। 19 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव की समाप्ति आज हो जाएगी। राजधानी में गणेशजी की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 7 घाटों पर व्यवस्था की गई है। बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन से विसर्जन की व्यवस्था की गई है। इसके चलते शहर में कई जगह रूट भी डायवर्ट रहेगा।

Advertisment

कुल मिलाकर छोटी बड़ी करीब 5 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन

आपको बता दें आज राजधानी के 7 घाटों पर क्रेन के जरिए विसर्जन किया जाएगा। इसमें छोटी मूर्तियों का विसर्जन कुंड में होगा। तो वहीं छोटी-बड़ी 5 हजार गणेश प्रतिमाएं विसर्जित होंगी। गणेश विसर्जन के चलते यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यहां रात में अनंत चतुर्दशी का सामूहिक चल समारोह निकलेगा। तो वहीं घाटों पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके लिए घाटों के आसपास 100 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं।

कहां कितनी मूर्तियां होंगी विसर्जित

प्रेमपुरा घाट

यहां पर 800 से अधिक बड़ी मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। जिसके लिए एंट्री अलग से होगी। 150 पुलिसकर्मी, एसडीआरएफ और निगम-प्रशासन के दल यहां पर मोर्चा संभालेंगे।

खटलापुरा घाट

यहां पर 650 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। ​यहां पर वॉच टॉवर भी लगाए हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए 125 पुलिसकर्मी, एसडीआरएफ और निगम-प्रशासन के दल रहेंगे।

Advertisment

कमलापति घाट

शहर के कमलापति घाट पर एक अनुमान के अनुसार 370 से ज्यादा बड़ी मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। जिसमें 100 पुलिसकर्मी, एसडीआरएफ और निगम-प्रशासन के दल रहेंगे।

सभी जगह पर्याप्त इंतजाम

पुलिस द्वारा विभिन्न घाटों पर इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। हथाईखेड़ा डैम, मालीखेड़ी, बैरागढ़ में भी घाट बनाए गए हैं। तो वहीं शाहपुरा में कुंड बनाकर विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के लिए ​हथाईखेड़ा में 1 पोकलेन और 2 क्रेन लगाई हैं। इसके अलावा मालीखेड़ी में 1 क्रेन और 2 पोकलेन, जबकि बैरागढ़ में 1 पोकलेन और 2 क्रेन तैनात रहेंगी।

anant chaturdashi 2023, bhopal news, mp breaking news, bhopal ganesh visarjan ghat, news in hindi, bansal news

Advertisment
news in hindi MP Breaking News bhopal news bhopal ganesh visarjan ghat Bansal News Anant Chaturdashi 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें