Advertisment

Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी आज, इतने बजे तक है चतुर्थी तिथि

Anant Chaturdashi 2023:10 दिनों के गणेश उत्सव के बाद आज अनंत चतुर्दशी बप्पा विदा हो जाएंगे इतने बजे तक है चतुर्थी तिथि

author-image
Preeti Dwivedi
Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी आज, इतने बजे तक है चतुर्थी तिथि

Anant Chaturdashi 2023: 10 दिनों के गणेश उत्सव के बाद आज बप्पा विदा हो जाएंगे। यदि आपने भी घर में बप्पा को स्थापित किया है। तो आज उनकी विदाई करने से पहले ये जान लें कि उसके नियम क्या हैं। साथ ही किस मंत्र का जाप करते हुए अनंत पहननी चाहिए।

Advertisment

क्या है विसर्जन का तरीका

आपको बता दें 26 सितंबर से पंचक शुरू हो चुके हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार पंचकों में गणेशजी या मां दुर्गा दोनों की विदाई यानि विसर्जन होना शुभ माना जाता है। आज पंचकों में भगवान की विदाई होगी।​ विदाई से पहले बप्पा का पूरे विधि विधान के साथ पूजन करना चाहिए। आरती, भोग प्रसाद के बाद अंतिम दिन उनका हवन करना न भूलें। इसी के साथ अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। साथ ही अगले फिर उन्हें घर में विराजने की कामना के साथ उनका विसर्जन करें।

घर में कुंड बनाकर करें विसर्जन

यदि आप किसी जलाशय में नहीं जा पा रहे हैं तो घर में भी एक बाल्टी या टब में पानी भरकर पूरे विधि-विधान से उनका विदाई करें। इसके बाद उस पानी को अपनी क्यारी या गार्डन में विर्सजित किया जा सकता है।

अनंत चतुर्दशी पर बांधे अनंत सूत्र

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा करने के बाद अनंत सूत्र जरूर बांधा जाता है। इस धागे को चमत्कारी माना जाता है। कष्टों के निवारण पाने में ये बहुत कारगार होता है। इसमें 14 गांठे लगाकर बाजू पर बांधा जाता है। पुरुष दाएं और महिलाएं बाएं हाथ पर बांधती हैं।

Advertisment

इस तरह पहनें अनंत

अनंत चतुर्दशी को कच्चे धागे में 14 गांठ लगाकर उसे कच्चे दूध में शुद्ध कर लें। फिर ॐ अनंताय नमः मंत्र का जाप करते हुए भगवान‍ विष्णु की का पूजन करें। बाजार में भी गांठ लगे हुए अनंत सूत्र मिलते हैं। उनका भी उपयोग कर सकते हैं।

14 रूप की 14 गांठें

ये 14 गांठें भगवान विष्‍णु के हर रूप का प्र‍तीक होती हैं। इसे पहनने के बाद 14 दिन तक तामसिक भोजन नहीं किया जाता है। यह सूत्र हर दुख.दर्द को दूर करके जिंदगी को खुशियों से भर देता है। संभव हो तो अनंत सूत्र धारण करने के दिन व्रत रखें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

Advertisment

Mathura Train Accident: मथुरा में टला बड़ा हादसा, पटरी छोड़ प्लेटफार्म पर चढ़ गई EMU ट्रेन

Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, अगले दो दिन यहां होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

BPSC Judicial Service Exam 2023: न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, इतने कैंडिडेट्स ने पास किया एग्जाम

Advertisment

Gujarat Global Summit: PM मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन, बडोली में 5000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की देंगे सौगात

MP Ujjain News: उज्जैन में मासूम के साथ निंदनीय कृत्य, जानें पूरा मामला

anant chaturdashi 2023, jyotish, anant chaturdashi 2023 in hindi, vrat tyohar

vrat-tyohar jyotish Anant Chaturdashi 2023 Anant Chaturdashi 2023 in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें