Advertisment

Anant Radhika Pre-Wedding: जश्न की आखिरी रात हुई महाआरती, 'या देवी सर्वभूतेषु' पर नीता अंबानी का शानदार डांस, खुशी से झूम उठे सभी मेहमान

Anant Radhika Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन संपन्न हो गया है।

author-image
Kalpana Madhu
Anant Radhika Pre-Wedding: जश्न की आखिरी रात हुई महाआरती, 'या देवी सर्वभूतेषु' पर नीता अंबानी का शानदार डांस, खुशी से झूम उठे सभी मेहमान

Anant Radhika Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन संपन्न हो गया है। गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1 मार्च 2024 से शुरू हुआ था । इसमें देश-विदेश की तमाम चर्चित हस्तियों ने हिस्सा लिया।

Advertisment

Anant Radhika Merchant Pre Wedding: nita ambani dance and kareena ranbir alia Madhuri Dixit looks in function

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे के विवाह पूर्व के कार्यक्रमों में खूब रौनक रही। धीरे-धीरे उत्सव से तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। नीता अंबानी की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें वे 'या देवी सर्वभूतेषु' पर शानदार नृत्य करती दिख रही हैं।

Nita Ambani delivers a soul-stirring performance of Vishwambhari Stuti at Anant Ambani and Radhika Merchant's pre-wedding celebrations | Hindi Movie News - Times of India

इसके अलावा फंक्शन से बॉलीवुड सितारों की भी खूबसूरत फोटो सामने आई हैं। चलिए देखते हैं...

   महा आरती भी हुई कल

Video: 4 महीनों से दिन में 18 घंटे काम कर रहीं नीता अंबानी, बेटे अनंत ने  कहा शुक्रिया - Anant Ambani emotional speech for nita ambani mukesh ambani  had tears in eyes

6 बजे का कार्यक्रम खत्म होने के बाद महा आरती हुई। इसके बाद तारों की छांव में गेस्ट को डिनर परोसा गया। वहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग के आखिरी रात को यादगार बनाने के लिए प्रीतम, श्रेया घोषाल, उदित नारायण, शान, सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, मोनाली ठाकुर, अरिजीत सिंह, लकी अली और नीति मोहन को बुलाया गया था।

Advertisment

वहीं बालीवुड के अलावा हॉलीवुड स्टार एकॉन भी इस शाम में अपनी आवाज से समां बांधते दिखें। वहीं आफ्टर पार्टी में एकॉन के बाद सुखबीर और हार्डी संधु भी स्टेज पर धमाल मचाए।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Radhika Pre-Wedding) के प्री वेडिंग के तीसरे दिन के इस शेड्यूल को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये शाम भी बड़ी मस्तानी हुई है।

   तीसरे दिन के फंक्शन में दिखा सबका पारंपरिक लुक

Anant Radhika Merchant Pre Wedding: nita ambani dance and kareena ranbir alia Madhuri Dixit looks in function

अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भी तीनों दिन शामिल रहे। रविवार के आयोजन में रणबीर और आलिया क्रीम कलर के मैचिंग कपड़ों में नजर आए।

Advertisment

इनके अलावा माधुरी दीक्षित भी अपने पति श्रीराम नेने के साथ जामनगर पहुंचीं। तीसरे दिन के फंक्शन में धक-धक गर्ल का खूबसूरत अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

   पूरी फैमिली के साथ पहुंचे अमिताभ बच्चन

संजय दत्त के अलावा कई ऐसे सेलेब्स हैं जो आखिरी दिन अनंत-राधिका का फंक्शन अटेंड करने पहुंचे हैं।  इस लिस्ट में सदी के महानायक अमिताब बच्चन का नाम भी शामिल है।

Advertisment

बिग बी अपनी फैमिली के साथ जामनगर एयरपोर्ट (Anant Radhika Pre-Wedding) पर स्पॉट हुए हैं।  इस दौरान उनके साथ बहू ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, श्वेता नंदा समेत उनका पूरा परिवार नजर आया।

   धोनी ने खेला डांडिया

अंबानी की पार्टी से महेंद्र सिंह धोनी के खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।  जिसमें धोनी, नीता और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी संग नजर डांडिया डांस करते दिखे। वीडियो में देख सकते हैं कि आकाश महेंद्र सिंह धोनी को डांडिया डांस के कुछ मूव्स सिखा रहे हैं।

Advertisment

दोनों की बॉन्डिंग फैंस को इंप्रेस कर रही है।  एक दूसरे वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी डीजे ब्रावो संग भी डांडिया डांस करते दिखे।  देसी म्यूजिक पर डीजे ब्रावो के डांस मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं।  धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी गरबा नाइट में झूमती दिखीं।

   अक्षय कुमार ने दी पावर-पैक परफॉर्मेंस


अक्षय कुमार ने शनिवार रात को जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में पावर-पैक परफॉर्मेंस दी।  अक्षय कुमार ने अकेले ही स्टेज पर कई सुपरहिट गानों पर डांस कर धमाल मचाया और गाना भी गाया।

उनकी सोलो परफॉर्मेंस ने फंक्शन में मौजूद सभी मेहमानों का दिल जीत लिया।  इंस्टाग्राम पर पैपराजी ने एक्टर की धमाकेदार परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है और सामने आते ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

Advertisment
ranbir kapoor alia Radhika Merchant nita ambani dance nita ambani Latest Entertainment photos Latest Entertainment Photographs kareena kapoor Entertainment Photos Entertainment Images anant radhika pre wedding function anant radhika pre wedding bash Anant radhika pre wedding Anant Ambani-Radhika Merchant pre-wedding anant ambani
Advertisment
चैनल से जुड़ें