Advertisment

Anand Mahindra : यूपी की लड़की का चमत्कार, एक साथ बनाए15 महान विभूतियों के चित्र

author-image
deepak
Anand Mahindra : यूपी की लड़की का चमत्कार, एक साथ बनाए15 महान विभूतियों के चित्र

Anand Mahindra : भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, इस बात को सिद्ध किया है उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली नूर जहां ने। नूर जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नूर जहां ने एक साथ अपने ही दोनों हाथों से एक समय में 15 महान विभूतियों के चित्र बना डाले। नूर जहां के इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा हैं, क्योंकि नूर जहां का यह कारनामा किसी चमत्कार से कम नहीं है। वहीं, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने चमत्कारी आर्टिस्ट नूर जहां का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।

Advertisment

15 क्रांतिकारियों की बनाई पेंटिंग

आनंद महिंद्रा ने नूरजहां का एक वीडियों अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें नूरजहां एक बार में 15 भारतीय क्रांतिकारियों की पेटिंग बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आनंद महिंद्रा इस लड़की के कायल हो गए है। उन्होंने नूरजहां की हर संभव मदद करने की भी बात कही है। खबरों के अनुसार सबसे पहले इस वीडियो को एक यूट्यूब चौनल द्वारा शेयर किया गया था, जिसके मुताबिक पेटिंग बनाने वाली लड़की का नाम नूर जहां है, जो उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के नगला गांव की रहने वाली है।

https://twitter.com/anandmahindra/status/1585517750608429062

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को 27 अक्टूबर को ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। उन्हांेने वीडियो के साथ लिखा है कि यह कैसे मुमकिन है? जाहिर है यह एक टैलेंटेड आर्टिस्ट है। लेकिन एक बार में 15 चित्र बनाना आर्ट से कहीं अधिक है। यह एक चमत्कार है। कोई है उसके आस-पास रहने वाला, जो उसकी इस कमाल की कामयाबी की पुष्टी कर सकता है? अगर यह सच है, तो उसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मुझे खुशी होगी अगर मैं उसे कोई स्कॉलरशिप या फिर किसी अन्य प्रकार की सहायता प्रदान कर सकूं।

गांधी-पटेल के बनाए चित्र

बता दें कि वीडियो में नूर जहां बांस की डंडियों से एक मल्टीब्रश डिजाइन करती है। फिर एक ही साथ, एक ही समय में 15 अलग-अलग रंग के पेन से देश के महान विभूतियों के चित्र बना देती है। वीडियो में दिखने वाली लड़की ने सिर्फ एक हाथ से यह चित्र बनाए है। वीडियो के आखिर में जो बनकर आया, उसे देखकर किसी को यकीन नहीं हुआ। लड़की ने एकसाथ 15 क्रांतिकारियों की पेंटिंग बना दी।

Advertisment

आनंद महिंद्रा समाचार आनंद महिंद्रा ट्विटर आनंद महिंद्रा uttar pradesh news Uttar Pradesh noor jahan news noor jahan chairman of mahindra group anand mahindra badaun updates news Badaun News badaun latest news badaun anand mahindra twitter anand mahindra news anand mahindra
Advertisment
चैनल से जुड़ें