Advertisment

MP News: अमित शाह का मप्र दौरा टला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 को आएंगे भोपाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित का आगामी मप्र दौरा फिलहाल स्थिगित कर दिया है। बता दें कि पहले अमित शाह 23 जुलाई को उज्जैन दौरे पर आने वाले थे।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: अमित शाह का मप्र दौरा टला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 को आएंगे भोपाल

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित का आगामी मप्र दौरा फिलहाल स्थिगित कर दिया है। बता दें कि पहले अमित शाह 23 जुलाई को उज्जैन दौरे पर आने वाले थे। अब संभावना जताई जा रही है कि शाह जुलाई महीने के अंतिम दिनों तक मप्र आ सकते है।

Advertisment

वहीं अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल आएंगे। 22 तारीख को नड्डा का भोपाल दौरा तय माना जा रहा है। बताया गया कि इस दौरान नड्डा पार्टी संगठन की बड़ी बैठक लेंगे। इस बैकठ में प्रदेश के चुनाव प्रभारी भी शामिल होंगे। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर मंथन होगा।

चुनावी तैयारी में जुटे दल

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियां एमपी में अपना पूरा जोर लगा रही हैं।बीजेपी जहां एमपी को 23 के साथ साथ 24 का भी केंद्र समझ कर तैयारी कर रही है। तो वहीं कांग्रेस भी एमपी में जीत दर्ज कर लोकसभा चुनाव की जमीन मजबूत करना चाहती है।

बीजेपी का मानना है कि चुनाव के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह अगर एमपी आ रहे हैं तो बीजेपी को कोई ना कोई चुनावी मंत्र जरुर मिलेगा लेकिन कांग्रेस इसमें कई उलटफेर देख रही है।

Advertisment

2023 चुनाव को लेकर केंद्रीय नेतृत्व गंभीर

 मध्यप्रदेश में 2023 चुनाव को लेकर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व अब गंभीर है। पिछले एक महीने में पीएम मोदी 2 बार प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। तो वहीं अब गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की खबर ने एमपी में सियासी सुगबुगाहट तेज करदी है। अमित शाह जहां आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं को टिप्स देंगे। तो वहीं उनके दौरे से बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी उत्साह बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:

Gajraj Rao to Kiara Advani: ससुर गजराज ने बहू कियारा को भेजा वीडियो संदेश, बताया सुपरवुमन

Cm Himanta Biswa: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बदला ट्वीटर बायो, ट्विटर बायो में INDIA बदलकर किया BHARAT

Advertisment

Weather Update Today: NCR समेत कई राज्यों दिल्लीमें जमकर होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Soap Use: क्या आपके घर में भी एक साबुन से नहाता है पूरा परिवार, जानें कैसे संक्रमण का बढ़ता है खतरा

Cheap Travel Trip: नेपाल और थाईलैंड की ट्रिप सस्तें बजट में, आप भी लें फॉरेन का मजा

Advertisment

मप्र न्यूज मप्र चुनाव 2023 भोपाल न्यूज़ जेपी नड्डा अमित शाह MP news MP election 2023 jp-nadda bhopal news Amit Shah
Advertisment
चैनल से जुड़ें