Advertisment

नक्सलियों पर लगाम लगाने की तैयारी: दिल्ली में अमित शाह की नक्सलवाद पर अहम मीटिंग, 8 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Dehli Anti-Naxalism Meeting: नक्सलियों पर लगाम लगाने की तैयारी, दिल्ली में अमित शाह की नक्सलवाद पर अहम मीटिंग, 8 मुख्यमंत्री होंगे शामिल

author-image
Manya Jain
नक्सलियों पर लगाम लगाने की तैयारी: दिल्ली में अमित शाह की नक्सलवाद पर अहम मीटिंग, 8 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Dehli Anti-Naxalism Meeting: भारत सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्लान बनाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 7 अक्टूबर को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें 8 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

Advertisment

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री इस बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाने पर चर्चा होगी, जिससे नक्सलवाद (Dehli Anti-Naxalism Meeting) का खात्मा किया जा सके।

केंद्र सरकार ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए और कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है।

सभी राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल 

गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा (Dehli Anti-Naxalism Meeting) कर दिया जाएगा। इसके लिए गृह मंत्रालय राज्यों के साथ मिलकर एक विस्तृत योजना बना रहा है।

Advertisment

इस योजना पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नक्सल प्रभावित राज्यों के प्रतिनिधि, गृह सचिव, IB प्रमुख, अर्धसैनिक बलों के DG, NIA के DG और गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री नक्सल ऑपरेशन की मौजूदा स्थिति और आगे की रणनीति के बारे में जानकारी साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें: Delhi: केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah लेंगे हाई लेवल बैठक, नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम होंगे शामिल

Advertisment

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन 

बीते 4  अक्टूबर, शुक्रवार के दिन सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ (अमित शाह नक्सल मीटिंग) के इतिहास में सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर जवानों  ने 2 घंटे की मुठभेड़ में ही 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया था।

बता दें कि इस मुठभेड़ में 25 लाख की इनामी डीकेएसजेडसी, पूर्वी बस्तर इंचार्ज नीति उर्फ उर्मिला मारी गई है। वहीं 18 पुरुष और 13 महिला नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था।

इसमें डीकेएसजेडसी, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 (Dehli Anti-Naxalism Meeting) के कई कॉडर वाले नक्सली ढेर हुए था। अब तक 31 में से 16 नक्सली पहचाने गए हैं। कॉडर वाले 2 नक्सली 8-8 लाख के इनामी हैं। सुरक्षाबलों ने 4 एके-47, एक एलएमजी, 6 एसएलआर, 3 इंसास, 2 थ्री नाट थ्री बरामद किया था।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP में फिर चमका सोना: 78 हजार के पार पहुंची कीमत, जानें युध्द के दौरान क्यों बढ़ता है गोल्ड रेट

नक्सलवाद न्यूज नक्सलवाद छत्तीरसगढ़ अमित शाह न्यूज अमित शाह नक्सल मीटिंग अमित शाह naxalism news naxalism Dehli Anti-Naxalism Meeting Dehli Anti-Naxalism baithak Chhattisgarh amit shah news Amit Shah Naxal Meeting amit shah
Advertisment
चैनल से जुड़ें