Advertisment

Amit Shah in Datia: दतिया में राजसत्ता की देवी के दर्शन करेंगे शाह, जानिए पीतांबरा मंदिर का महत्व

दतिया में राजसत्ता की देवी के दर्शन करेंगे शाह, जानिए पीतांबरा मंदिर का महत्व amit-shah-in-datia-shah-will-visit-the-goddess-of-power-in-datia-know-the-importance-of-pitambara-temple

author-image
Bansal Desk
Amit Shah in Datia: दतिया में राजसत्ता की देवी के दर्शन करेंगे शाह, जानिए पीतांबरा मंदिर का महत्व

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दतिया आने वाले हैं। शाह आज ढाई बजे के लगभग पीतांबरा मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचेगे। इसे लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।  यहां वो दतिया में स्तिथ मां पीतांबरा माई के दर्शन करेंगे।

Advertisment

https://twitter.com/BJP4MP/status/1493120674314919942

नरोत्तम मिश्रा रहेंगे मौजूद

वह यूपी चुनाव के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र में जनसभा के बाद विशेष दौरे के तहत दतिया पहुंचेंगे. जहां से वह सीधे मंदिर जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।

क्यों खास है पीतांबरा मंदिर

विश्व विख्यात पीतांबरा पीठ मध्य प्रदेश के दतिया में है। ये सबसे लोकप्रिय शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहां आकर माता से मांगी मन्नत हमेशा मिलती है। मां पीतांबरा शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं और राजसत्ता पाने के लिए मां की पूजा का विशेष महत्व होता है।

चीन से युद्ध के दौरान हुआ था यज्ञ

कहा जाता है कि चीन से युद्ध के दौरान पंडित नेहरू ने भी पीतांबरा माता से आशिर्वाद लिया था। भारत चीन युद्ध के समय यहां फौजी अधिकारियों और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अनुरोध पर 51 कुंडीय महायज्ञ कराया गया था, जिसके बाद  11वें दिन अंतिम आहुति के साथ ही चीन ने अपनी सेनाएं वापस बुला ली थीं। उस समय बनाई गई यज्ञशाला आज भी यहां मौजूद हैं।

Advertisment

राजसत्ता की देवी
मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित मां पीतांबरा को राजसत्ता की देवी माना जाता है। कहा जाता है कि राजसत्ता की कामना रखने वाले जो भी भक्त यहां आकर गुप्त पूजा करते हैं, उन्हें फल जरूर मिलता है।

पीताम्बरा पीठ की स्थापना

पीताम्बरा पीठ की स्थापना 1935 में हुई थी। इसे बनाने वाले श्री स्वामी महाराज ने बचपन से ही संन्यास ग्रहण कर लिया था। अमित शाह से पहले भी कई नेता यहां आकर पूजा करते रहे हैं। माना जा रहा है कि पांच राज्यों में जीत की कामना को लेकर ही अमित शाह आज मां पीतांबरा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

pitambara devi mandir datia bjp amit shah amit shah speech amit shah news hindi amit shah news amit shah live amit shah ka mp daura Amit Shah In Up amit shah in punjab amit shah in pitambara peeth amit shah in patiala amit shah in mp amit shah in ludhiana amit shah in datia amit shah bjp Amit Shah amit saini
Advertisment
चैनल से जुड़ें