Advertisment

USA: अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास हुए हमले पर, कही ये बात

USA। अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड और आगजनी की कोशिश की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक अपराधिक कृत्य बताया

author-image
Bansal news
USA: अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास हुए हमले पर, कही ये बात

USA। अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड और आगजनी की कोशिश की कड़ी निंदा करते हुए इसे एक अपराधिक कृत्य बताया। खालिस्तान समर्थकों ने दो जुलाई 2023 का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया जिसमें सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisment

घटना का वीडियो हुआ था जारी

वीडियो में हिंसा से हिंसा का जन्म होता है जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें कनाडा में स्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स(केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की मौत से जुड़ी खबरें भी दिखायी गयी हैं।

भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़

भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक रहे निज्जर की पिछले महीने कनाडा में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को ट्वीट किया अमेरिका शनिवार को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ और आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है।

रात डेढ़ बजे की घटना

अमेरिका में राजनयिक केंद्रों या विदेशी राजनयिकों के खिलाफ हिंसा एक अपराध है। अमेरिका में दक्षिण एशियाई प्रसारणकर्ता दीया टीवी ने ट्वीट किया सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में शनिवार देर रात डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच आगजनी की गयी। सैन फ्रांसिस्को विभाग ने आग पर तुरंत काबू पा लिया बहुत कम क्षति हुई और किसी कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

Advertisment

संघीय प्राधिकारियों को किया सूचित

स्थानीय, राज्य और संघीय प्राधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उसने हमले का एक वीडियो भी साझा किया। इस बीच सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे एक पोस्टर में लिखा है कि खालिस्तान फ्रीडम रैली आठ जुलाई को आयोजित की जाएगी जो कैलिफोर्निया के बर्कले से शुरू होगी और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर समाप्त होगी।

USA khalistani Indian Consulate arson hindi news Francisco Indian Consulate arson America-India
Advertisment
चैनल से जुड़ें