Advertisment

America : शिकागो के एक मॉल में गोलीबारी, चार लोग घायल

author-image
Bansal News
America : शिकागो के एक मॉल में गोलीबारी, चार लोग घायल

ओक ब्रूक। अमेरिका में उपनगरीय शिकागो में एक मॉल में हुई गोलीबारी में बृहस्पतिवार को चार लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब मॉल में क्रिसमस की खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisment

ये मॉल शिकागो में खरीददारी का एक अहम स्थल है

पुलिस प्रमुख जेम्स क्रुगेर ने कहा कि यह घटना ओक ब्रूक के ओकब्रूक सेंटर में शाम करीब पांच बजकर 45 मिनट पर उस समय हुई जब एक गलियारे में दो पुरुष गोली चलाने लगे। क्रुगेर ने बताया कि घायल लोगों की हालत खतरे से बाहर है। क्रुगेर ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और पुलिस दूसरे संदिग्ध की तलाश कर रही है। यह मॉल शिकागो में खरीददारी का एक अहम स्थल है। ग्राहकों ने बताया कि वे गोलीबारी के दौरान बचने के लिए दुकानों और कपड़े बदलने वाले कक्ष में छिप गए थे।

world news US News u.s. news top news philippine news north america nightly news News Channel News national news latest news International News Financial news Finance News evening news Breaking News americans america's newsroom america
Advertisment
चैनल से जुड़ें