Advertisment

Ambikapur News: छग के लिब्रा वाटरफॉल पर जाना प्रतिबंधित, जानिए पुलिस ने क्यों किया ऐसा

Ambikapur News: छग में सरगुजा जिले के लिब्रा वाटरफॉल के लिए बंद किया कर दिया गया है। अब यहां सैलानी नहीं पहुंचेंगे।

author-image
Bansal News
Ambikapur News: छग के लिब्रा वाटरफॉल पर जाना प्रतिबंधित, जानिए पुलिस ने क्यों किया ऐसा

अंबिकापुर। Ambikapur News छग के एक वाटरफॉल में सैलानियों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस वाटरफॉल पर जाने के रास्ते को पुलिस ने बंद कर दिया है। दरअसल, हम जिस वाटरफॉल की बात कर रहे हैं वह सरगुजा जिले का लिब्रा वाटरफॉल (libra waterfall surguja) है। बीते दिनही यहां एक नाबालिग लड़की की डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने यह फैसला लिया है।

Advertisment

बेकाबू युवकों की भीड़ बढ़ने की वजह से यह हादसा!

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कथित बेकाबू युवकों की भीड़ बढ़ने की वजह से यह हादसा हुआ है। जैसे ही स्थानीय पुलिस के लिए किशोरी के पानी में डूबने की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। नाबालिग बच्ची की मौत की खबर से प्रशासन हरकत आया और लिब्रा वाटरफॉल सरगुजा के पूरे क्षेत्र के लिए ही सील कर दिया गया।

परिवार पिकनिक मनाने पहुंचा था

जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के लिब्रा वाटरफॉल (libra waterfall surguja) में एक परिवार पिकनिक मनाने पहुंचा था। यहां नहाते वक्त पानी में युवकों की भारी भीड़ के कारण परिवार नदी की तरफ पहुंच गया। यहां नदी में पानी की गहराई अधिक होने के कारण नमनाकला निवासी अंजली उम्र 17 वर्ष पुत्री बबलू बखला की डूबसे से मौत हो गई।

गर्मी में लिब्रा वाटरफॉल पर पहुंचते हैं सैलानी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लिब्रा वाटरफॉल सरगुजा (libra waterfall surguja)  में गर्मी के दिनों में नहाने के लिए दूर-दूर से सैलानी पहुंचते हैं, लेकिन यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। कुछ युवाओं के गुट यहां आए दिन हुड़दंग मचाता है, जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने लिब्रा वाटरफॉल सरगुजा में इस तरह की हुड़दंग की शिकायत भी पुलिस से की थी।

Advertisment

नाबालिग बच्ची ने अस्पताल में तोड़ दम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय भी कुछ लड़के यहां हुड़दंग कर रहे थे। नाबालिग बच्ची के गहरे पानी में डूबने पर ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। उस वक्त बच्ची की सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। अब लिब्रा वाटरफॉल सरगुजा (libra waterfall surguja)  के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 

Bansal News Education Fair 2023 जबलपुर में 23 जून से होगा शुरू, छात्रों को मिलेगी फ्री करियर काउंसलिंग

Kawad Yatra 2023: कावड़ यात्रा को लेकर हुई बैठक, जानिए क्या लिया फैसला

Bansal News Education Fair 2023 जबलपुर में 23 जून से होगा शुरू, छात्रों को मिलेगी फ्री करियर काउंसलिंग

Advertisment
waterfall surguja news libra waterfall surguja closed libra waterfall surguja libra waterfall closed CG news Ambikapur News
Advertisment
चैनल से जुड़ें