Advertisment

Ambikapur Nagariya Nikay Election Result : अंबिकापुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत की जीत

Ambikapur Nagariya Nikay Election Result Live: अंबिकापुर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र का फर्ज निभाया।अंबिकापुर नगर निगम में मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। यह इलाका कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव का गढ़ माना जाता है, जिन्होंने नगर निगम चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी।

author-image
Ashi sharma
Ambikapur Nagariya Nikay Election Result : अंबिकापुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत की जीत

Ambikapur Nagariya Nikay Election Result Live: अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मेयर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और लगातार दो बार के महापौर डॉ. अजय तिर्की को 11 हजार 63 मतों के बड़े अंतर से हराया है। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल से गांधी चौक होते हुए शहर के मुख्य मार्ग पर विजय जुलूस निकाला।

Advertisment

वहीं, नगर निगम के 48 वार्डों में से 31 वार्डों पर भाजपा ने कब्जा किया है, जबकि 15 वार्डों में कांग्रेस और 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता वार्ड पार्षद का चुनाव हार गए, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। यह जीत भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित हुई है।

लाइव अपडेट

  • 11:00AM: राजनांदगांव: अंबागढ़ नगर पंचायत में निर्दलीय उम्मीदवार की जीतअंबागढ़ नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी 2771 वोटों से विजयी हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ विद्रोह किया और स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े।
  • 10:40 AM: उन्होंने गुलाब गोस्वामी को 361 मतों से हराया। गुलाब गोस्वामी को 2410 वोट मिले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले अनिल मानिकपुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • 10:14 AM: अंबिकपुर में बीजेपी आगे
  • 10:11 AM: अंबिकापुर में कांग्रेस आगे
  • 9:28 AM: शुरुआती रुझान में भाजपा पिछड़ी, कांग्रेस के अजय तिर्की ने बढ़त बना ली है।
  • 9:05 AM: अंबिकापुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है।

मतदान प्रतिशत

अंबिकापुर नगर निगम में 63.10% से अधिक मतदान हुआ है। लखनपुर नगर पंचायत में 82.80% और सीतापुर नगर पंचायत में 81.54% मतदान दर्ज किया गया। लखनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 3 और 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए 32 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, सीतापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 3 और 15 वार्डों के लिए 40 पार्षद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisment

किस के बीच मुकाबला?

अंबिकापुर नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा ने मंजूषा भगत को और कांग्रेस ने अजय तिर्की को अपना प्रत्याशी बनाया है।

अजय तिर्की लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। नगर निगम में मेयर पद के लिए 6 और 48 वार्डों के लिए 124 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 11 फरवरी को हुए मतदान के दौरान शहर में शांतिपूर्ण माहौल रहा और मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कौन हैं अजय तिर्की?

अजय तिर्की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और एक एमबीबीएस डॉक्टर भी हैं। वह लगातार दो बार अंबिकापुर नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। 2023 में उन्होंने रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। वह पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं।

Advertisment

भाजपा की प्रत्याशी मंजूषा भगत

भाजपा की प्रत्याशी मंजूषा भगत महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं और सरगुजा जिले में भाजपा की उपाध्यक्ष भी हैं। वह नगर निगम में पार्षद रह चुकी हैं, लेकिन पिछले चुनाव में महापौर पद के लिए हार का सामना कर चुकी हैं।

पिछले चुनाव का रिकॉर्ड

अंबिकापुर नगर निगम में पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस बार भाजपा ने इस किले को तोड़ने की पूरी कोशिश की है। नतीजे जल्द ही सामने आएंगे और यह स्पष्ट होगा कि अंबिकापुर की कमान किसके हाथ में होगी।

यह भी पढ़ें- CG Nagar Palika Election Result: 49 नगर पालिकाओं में किसकी बनेगी सरकार, सुकमा के दो वार्ड में बीजेपी की जीत

Advertisment

यह भी पढ़ें- Jagdalpur Nagariya Nikay Election Result Live: BJP के संजय पाण्डेय और कांग्रेस के मलकीत सिंह के बीच टक्कर

छत्तीसगढ़ अंबिकापुर चुनाव रिजल्ट 2025 अंबिकापुर मेयर रिजल्ट अंबिकापुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2025 ts shinghdeo mayor election result in ambikapur manjusha bhagat chhattisgarh nagar nigam chunav result cg election results today live ambikapur election result 2025 ajay tirkey
Advertisment
चैनल से जुड़ें