/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/mp-news-6-3.jpg)
इंदौर। Ambedkar Jayanti 2023: आज देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इस अवसर पर महू और सीहोर में राजनेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। सीएम शिवराज भी महू जाकर डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर अंबेडकरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल के अनुसार भाजपा डा. आंबेडकर को लेकर लगातार आयोजन करती रही है। महू में स्मारक बनाने का काम भाजपा सरकार में हुआ। इस बार भी 64, 100 बूथों पर बाबा साहेब का चित्र भेजा गया है और सब जगह कार्यक्रम होंगे। कांग्रेस ने हमेशा उनके साथ उपेक्षा का व्यवहार किया है।
Panch Grahi Yog 2023: पंचग्रही योग क्या है? 12 साल बाद बन रहा है ये योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
सभी दलों के नेता एक जगह — Ambedkar Jayanti 2023:
आपको बता दें इसके लिए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम कमलनाथ भी पहुंचने वाले हैं।
दलितों को साधना — Ambedkar Jayanti 2023:
14 अप्रैल को महू में हर साल डॉ अंबेडकर की जयंती पर महा कुंभ का आयोजन किया जाता है। सबसे पहले सुबह 10 बजे सपा के प्रमुख अखिलेश यादव, 10:30 बजे पूर्व सीएम कमलनाथ पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे मध्यप्रदेश के राज्यपाल और सीएम यहां पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर आजाद भी पहुंचेगे।
MP High Court New judges: हाई कोर्ट के जज बनेंगे MP के 7 डिस्ट्रिक्ट जज, नॉटिफिकेशन जारी
दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव नवंबर में और लोकसभा के मई, 2024 में होने हैं। एससी वर्ग का विश्वास खो चुकी कांग्रेस और सपा आंबेडकर जयंती के बहाने एससी वोटबैंक साधने की कोशिश कर रही है। ताकि लोकसभा चुनाव 2024 में एससी सीटों की संख्याओं को बढ़ाया जा सके। आपको बता दें लोकसभा की 543 सीटों में 84 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं। जबकि इसमें से 46 सीटें भाजपा के पास हैं। 2014 में भी भाजपा के पास इस वर्ग की 40 सीटें थीं।
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1646712607183900672
Ambedkar Jayanti 2023 : बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कहा ये नेता “बरसाती मेंढक” हैं
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें