Advertisment

Amazon India Layoff: क्या रूक जाएगी हजारों कर्मचारियों की छंटनी !  श्रम मंत्रालय ने अमेजन इंडिया को भेजा नोटिस

author-image
Bansal News
Amazon India Layoff:  क्या रूक जाएगी हजारों कर्मचारियों की छंटनी !  श्रम मंत्रालय ने अमेजन इंडिया को भेजा नोटिस

Amazon India Layoffs: ट्वीटर पर कर्मचारियों की छंटनी के बाद जहां पर एक के बाद एक होती जा रही है वहीं पर अमेजन इंडिया के कर्मचारियों की छंटनी करने के फैसले पर श्रम मंत्रालय का रूख सामने आया है। जिसमें इस मामले में मंत्रालय ने सम्मन भेजकर बैंगलुरू में डिप्टी लेबर कमिश्नर (Deputy Labour Commissioner) के सामने आज बुधवार को पेश होने के लिए कहा है।

Advertisment

कर्मचारी यूनियन ने की थी शिकायत

यहां पर आपको बताते चलें कि, अमेजन इंडिया के इस तरह कर्मचारियों को बाहर निकालने के फैसले पर कर्मचारी यूनियन नैससेंट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्पलॉयज सीनेट (NITES) ने अमेजन इंडिया पर श्रम कानून ( Labour Avt) के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मंत्रालय से इसकी शिकायत की थी. जिसके बाद श्रम मंत्रालय ने अमेजन इंडिया को नोटिस जारी किया है। जहां पर इस मामले में कर्मचारी यूनियन ने कहा था कि, अमेजन के कर्मचारियों को जोर जबरदस्ती कर कंपनी से बाहर निकाला जा रहा है, जिसके लिए 30 नवंबर 2022 तक वॉलंट्री सेप्रेशन प्रोग्राम (Voluntary Separation Programme) जमा करना है।

सरकार की अनुमति के बिना नहीं होगी छंटनी

यहां पर कहा कि, . इंडस्ट्रीज डिस्प्यूट एक्ट  (Industries Disputes Act) का हवाला देते हुए यूनियन ने कहा है कि सरकार की अनुमति के बिना एम्पलॉयर अपने एप्लॉयज को नौकरी से नहीं निकाल सकता है। इस मामले में श्रम मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए कंपनी को नोटिस जारी किया है।

श्रम मंत्रालय "amazon layoffs Amazon India Layoffs Union Labour Ministry अमेजन इंडिया अमेजन ने की छंटनी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें