Advertisment

अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से पहला जत्था रवाना: क्या आप भी करने वालें है बाबा बर्फानी के दर्शन, इन बातों का रखें ध्यान

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से पहला जत्था रवाना: क्या आप भी करने वालें है बाबा बर्फानी के दर्शन, इन बातों का रखें ध्यान

author-image
Preetam Manjhi
अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से पहला जत्था रवाना: क्या आप भी करने वालें है बाबा बर्फानी के दर्शन, इन बातों का रखें ध्यान

हाइलाइट्स

  • यात्रा में 13 साल की बालिका और 68 साल का बुजुर्ग भी शामिल
  • चारधाम यात्रा करते समय इन बातों का रखे ध्यान
  • पहले जत्थे में 400 से ज्यादा भक्त, 100 से ज्यादा महिलाएं
Advertisment

Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के भक्तों का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। आखिर में वो शुभ घड़ी आ ही गई है, जिसका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था।

जी हां आज यानी बुधवार 26 जून 2024 को अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) के लिए भोपाल से पहला जत्था रवाना हो रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों से बर्फानी बाबा के भक्त अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) करने जा रहे हैं। अगर आप भी यात्रा करने जा रहे हैं, तो यात्रा करते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1805862083919003829

पहले जत्थे में जाएंगे इतने लोग

26 जून बुधवार को भोपाल रेलवे स्टेशन से अमरनाथ की यात्रा (Amarnath Yatra 2024) पर जाने वाले 400 से ज्यादा भक्तों का पहला जत्था रवाना होगा।

Advertisment

Amarnath-Yatra-2024

कई संगठनों के लोग गाजे-बाजों के साथ बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ उनका स्वागत कर पवित्र यात्रा के लिए रवाना करेंगे। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 29 जुलाई से शुरू होगी।

यात्रा में 13 साल की बालिका और 68 साल का बुजुर्ग भी शामिल

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) के लिए जा रहे श्रद्धालुओं में 13 साल की बालिका से 68 साल के बुजुर्ग तक शामिल है।

भोपाल से मंडल का 407 शिवभक्तों का पहला जत्था बुधवार शाम को मालवा एक्सप्रेस से रवाना होगा। इसके पहले झेलम एक्सप्रेस से 21 अमरनाथ यात्री सुबह रवाना होंगे।

Advertisment

जो जत्था शाम को जा रहा है उसमें पुराना शहर, भेल, संतनगर, गौहरगंज, मंडीदीप और आसपास के ग्रामीण भक्त भी शामिल हैं। बता दें कि जत्थे में करीब 100 महिलाएं शामिल रहेंगी।

Amarnath-Yatra-2024

चारधाम यात्रा करते समय इन बातों का रखे ध्यान

- अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2024) करने वाले भक्तों को ये बात विशेष ध्यान में रखनी है कि अव्यवस्था के चलते बिना रजिस्ट्रेशन के या दी गई तारीख से पहले पहुंचना ठीक नहीं होगा।

- रजिस्ट्रेशन होने के बाद यात्रा से जुड़ी जानकारी प्रशासनिक यात्रियों से लेते रहें, ताकि व्यवस्था और अव्यवस्था के साथ सही हालातों की जानकारी मिलती रहे।

Advertisment

- यात्रा करने के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, क्योंकि जाम की असल वजह निजी वाहन होते हैं। ज्यादातर लोग अपने निजी वाहनों से यात्रा पर जाते हैं।

- पहाड़ों के रास्ते संकरे होने की वजह से जाम की स्थिति ज्यादा रहती है। बहुत जरूरी होने पर ही निजी वाहनों का इस्तेमाल करें।

- यात्रा (Amarnath Yatra 2024) करते वक्त जल्दबाजी करते हुए कहीं से निकलनेकी कोशिश न करें। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करते रहे।

Advertisment

- वर्तमान स्तिथि की जानकारी लेते रहें। इससे आपको आगे करने वाले पड़ाव के हालातों की जानकारी बनेगी।

- यात्रा के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही जगह-जगह रीन बनाने से बचें। प्रयास करें कि ज्यादा सामान लेकर न चलें। हुड़दंग करने से भी बचें।

- आपकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की बातों का पालन करें। ताकि आप किसी हादसे का शिकार न हों। आपकी यात्रा (Amarnath Yatra 2024) सफलता पूर्वक पूर्ण हो।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: सर्वे के 96 दिनों में मिले 1700 अवशेष: सबूतों से जानकारों का ये दावा; इस दिन कोर्ट में पेश होगी Survey रिपोर्ट

Advertisment
चैनल से जुड़ें