Amarnath Yatra 2022: आज की बड़ी खबरों में खास खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आ रही है जहां पर आज 30 जून से बाबा अमरनाथ यात्रा (Baba Amarnath Yatra) की औपचारिक यात्रा शुरू हो गई है। जिसमें पहले जत्थे में ही 10 हजार से ज्यादा श्रृद्धालु पहुंचे है।
43 दिन चलेगी यात्रा
आपको बताते चलें कि, कोरोना काल के दो साल बाद अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है जिसमें यह यात्रा 43 दिन तक चलेगी. आज से शुरू हुई यात्रा 11 अगस्त को समाप्त होगी। बता दें कि, पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से हर दिन 10-10 हजार श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाएंगे. आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए जगह जगह जगह सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इस यात्रा को लेकर अधिकारियों ने बताया कि पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के दर्शन के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने सभी तैयारियां कर ली हैं।
#WATCH देश भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि महादेव और बाबा अमरनाथ की कृपा से यात्रा सकुशल होगी। बाबा की कृपा से सब लोग अच्छे से दर्शन कर सकुशल वापस जाएं। जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन हो। देश में भी सद्भावना का वातावण हो: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,जम्मू-कश्मीर pic.twitter.com/fgeLMtehUr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
उपराज्यपाल ने कही ये बात
आज की यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, देश भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि महादेव और बाबा अमरनाथ की कृपा से यात्रा सकुशल होगी। बाबा की कृपा से सब लोग अच्छे से दर्शन कर सकुशल वापस जाएं। जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन हो। देश में भी सद्भावना का वातावण हो। बता दें कि, पहले जत्थे में 4,890 श्रद्धालु शामिल हैं जो बुधवार तड़के चार बजे भगवती नगर आधार शिविर से 176 वाहनों में सवार होकर काफिले के रूप में कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए। बता दें कि, केवल सत्यापित तीर्थ यात्री ही यात्रा में शामिल हों, यह सुनिश्चित करने के लिए एसएएसबी ने अमरनाथ यात्रा के इच्छुक लोगों को आधार या अन्य बायोमेट्रिक सत्यापित दस्तावेज साथ रखने को कहा है।
जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में स्थित राजभवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भगवान अमरनाथ की पूजा की।
उन्होंन कहा, “मुझे विश्वास है कि श्रद्धालु दर्शन कर सकुशल घर जाएं। मैंने जम्मू-कश्मीर और देश में अमन-चैन और विकास की प्रार्थना की है।” pic.twitter.com/cv1Kk3sN0r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022