Advertisment

अमरगढ़ वाटरफॉल में फंसे 5 लोग: नदी में पानी बढ़ने के बाद टापू पर फंसा परिवार, इस तरह हुआ रेस्क्यू

Amargarh Waterfalls: एमपी के सीहोर जिले में स्थित अमरगढ़ वाटरफॉल में बड़ा हादसा टल गया. यहां भोपाल से पिकनिक मनाने पहुंचे 5 लोगों की जान जोखिम में पड़ गई.

author-image
Rohit Sahu
अमरगढ़ वाटरफॉल में फंसे 5 लोग: नदी में पानी बढ़ने के बाद टापू पर फंसा परिवार, इस तरह हुआ रेस्क्यू

हाइलाइट्स

  • अमरगढ़ वाटरफॉल में फंसा परिवार
  • अचानक पानी बढ़ने से टापू पर फंसे लोग
  • पिकनिक मनाने गया था परिवार
Advertisment

Amargarh Waterfalls: एमपी के सीहोर जिले में स्थित अमरगढ़ वाटरफॉल में बड़ा हादसा टल गया. यहां भोपाल से पिकनिक मनाने पहुंचे 5 लोगों की जान जोखिम में पड़ गई. जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सभी की जान बची. दरअसल परिवार अमरगढ़ वाटर फॉल में पिकनिक मनाने गया था.  नदी में पानी बढ़ने के बाद परिवार के 5 सदस्य टापू पर फंस गए.

शाम 6 बजे घर लौटते समय अचानक नदी में बढ़ा पानी

भोपाल के परिवार के लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे तभी 6 बजे शाम को अचानक नदी में पानी बढ़ गया. इसके बाद परिवार के 5 लोग एक टापू पर फंस गए. घटना की जानकारी मिलने पर एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम पहुंची. इसके बाद फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू हुआ. रात करीब 10 बजे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

ट्रैक्टर रस्सी बांधकर टीम ने लोगों को बाहर निकाला

निकालने के लिए दोनों ओर ट्रैक्टर से रस्सी बांधी गई. इसके बाद रस्सी के सहारे सभी को बाहर निकाल लिया गया. पानी के बीच से बाहर आने के बाद परिवार के लोगों ने रेस्क्यू टीम को थैंक्यू कहा. सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि पांचों लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. यह परिवार भोपाल का रहने वाला था. ​वहीं, रेंजर महिपाल सिंह ने बताया- जहां ये लोग फंसे थे, वह टापू था. दोनों तरफ पानी था. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया.

Advertisment

फोन की वजह से बची जान

वाटरफॉल में फंसे बुजुर्ग अशोक माहेश्वरी ने बताया कि जब हम अशोक माहेश्वरी (61), निशा माहेश्वरी (58), शुभम (32), सुरुचि (30) और यश (28) शामिल हैं फंसे थे. तब आस पास लोग नहीं थे. अगर हमारा फोन चार्ज नहीं होता तो हम एनडीआरएफ की टीम को फोन नहीं कर पाते. मोबाइल की बैटरी खत्म होने ही वाली थी उसके पहले हमारा संपर्क एनडीआरफ की टीम से हो गया. ऐसा न होता तो हमारी जान खतरे में आ जाती

Advertisment
चैनल से जुड़ें