Advertisment

गैंगस्‍टर अमन साव का एनकाउंटर: लॉरेंस बिश्‍नोई का करीबी; झारखंड-छत्‍तीसगढ़ का कुख्‍यात माओवादी रहा, जानें कौन है अमन?

Jharkhand Encounter: Who Is Gangster Aman Sao उस पर झारखंड में 100 से अधिक मामले दर्ज थे। वह एक हार्डकोर माओवादी भी रहा था। 2013 में अमन ने अपना गैंग बनाया था, जो छत्तीसगढ़ और झारखंड में सक्रिय था।

author-image
Sanjeet Kumar
Aman Sao Criminal Background

Aman Sao Criminal Background

हाइलाइट्स 

रांची ले जाते समय रास्‍ते में अमन साव का एनकाउंटर 

2013 में अमन साव ने बना ली थी अपनी नई गैंग 

लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग का करीबी हो गया था लॉरेंस

Aman Sao Criminal Background: झारखंड और छत्तीसगढ़ का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर हो गया है। अमन साव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी माना जाता था और वह खुद को लॉरेंस बिश्नोई का खास बताता था। उस पर रायपुर के एक बड़े बिल्डर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। इसके चलते पुलिस ने उसे पहले रांची से रायपुर लाया था और फिर झारखंड पुलिस (Aman Sao Criminal Background) उसे रायपुर से रांची लेकर गई थी।

Advertisment

अमन साव रांची के छोटे से गांव मतबे का रहने वाला था। उस पर झारखंड में 100 से अधिक मामले दर्ज थे। वह एक हार्डकोर माओवादी भी रहा था। 2013 में अमन ने अपना गैंग बनाया था, जो छत्तीसगढ़ और झारखंड में सक्रिय था।

रायपुर में फायरिंग का मामला

13 जुलाई 2024 को रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर फायरिंग (Aman Sao Criminal Background) की गई थी। इस हमले में एक गोली कार के शीशे में लगी थी। पुलिस की जांच में इस हमले के तार अमन साव से जुड़े थे। अमन साव के गैंग ने रायपुर के कई कारोबारियों को धमकी दी थी और उनकी हिट लिस्ट में शहर के कई बड़े नाम शामिल थे।

ढाई साल पहले कोरबा में हमला

करीब ढाई साल पहले कोरबा में अमन साव गैंग के सदस्यों ने बरबरीक ग्रुप पर फायरिंग (Aman Sao Criminal Background) की थी। शहर के शंकर नगर इलाके में कंपनी के पार्टनर के घर के बाहर गोली चलाकर धमकी दी गई थी। इसके बाद रायपुर पुलिस ने अमन साव गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Advertisment

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी रहा है अमन साव

Gangster Aman Sahu

अमन साव खुद को लॉरेंस बिश्नोई (Aman Sao Criminal Background) का करीबी बताता था। कहा जाता है कि अमन लॉरेंस बिश्नोई को गुर्गे सप्लाई करता था और बदले में हाईटेक हथियार प्राप्त करता था। अमन साव के महंगे कपड़ों का भी शौक था और वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय था।

सोशल मीडिया पर मौजूदगी

अमन साव (Aman Sao Criminal Background) का फेसबुक अकाउंट अमन सिंह नाम के एक शख्स द्वारा कनाडा से ऑपरेट किया जाता था। वहीं, एक अन्य अकाउंट मलेशिया से सुनील राणा नाम के व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता था।

ये खबर भी पढ़ें: जगदलपुर में आरक्षक ने किया सुसाइड: डीआरजी में सेवाएं देने वाले कॉन्‍स्‍टेबल का पेड़ पर लटका मिला शव

Advertisment

भागने की कोशिश में किया ढेर 

अमन साव (Aman Sao Criminal Background) को रायपुर से झारखंड ले जाया जा रहा था, जब उसकी गाड़ी पलट गई। इसके बाद वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस झारखंड से रायपुर 13 जुलाई 2024 को रायपुर में हुई फायरिंग की घटना को लेकर अरेस्‍ट करके लाई थी। इसके साथ ही कोरबा में बरबरीक ग्रुप पर हमले का आरोप है। इस मामले में पुलिस जांच को लेकर रायपुर लाई थी। जिसे 11 मार्च को वापस झारखंड पुलिस लेकर जा रही थी तभी रांची ले जाते समय रास्‍ते में एनकाउंटर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: गैंगस्‍टर का एनकाउंटर: छत्‍तीसगढ़ में गैंग बनाने वाले अमन साव का रांची में एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग का था करीबी

Lawrence Bishnoi Jharkhand Chhattisgarh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें