Advertisment

Farmers Protest LIVE Updates: किसानों के दिल्ली कूच पर फैसला आज, शुभकरन सिंह के परिजनों को एक करोड़ रुपए देगी पंजाब सरकार, एक और किसान की मौत

Farmers Protest LIVE Updates: खनौरी बॉर्डर पर 21 साल के शुभकरण की मौत के विरोध में किसान शुक्रवार को देशभर में ब्लैक डे मनाएंगे।

author-image
Kalpana Madhu
Farmers Protest LIVE Updates: किसानों के दिल्ली कूच पर फैसला आज, शुभकरन सिंह के परिजनों को एक करोड़ रुपए देगी पंजाब सरकार, एक और किसान की मौत

हाइलाइट्स

  • सरवन सिंह पंढेर ने की पुलिस की आलोचना
  • दिल्ली कूच टालने से नाराज हुए युवा किसान
  • वॉकी-टॉकी बना बातचीत का सहारा
Advertisment

Farmers Protest LIVE Updates: पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर 21 साल के शुभकरण की मौत के विरोध में किसान शुक्रवार को देशभर में ब्लैक डे मनाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की गुरुवार को साढ़े 4 घंटे चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इसमें 100 किसान संगठनों ने हिस्सा लिया। 26 को देशभर में ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करने पर सहमति जताई।

उधर, आंदोलन कर रहे किसान नेताओं के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अंबाला पुलिस ने कहा था कि प्रदर्शनों के दौरान सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारी किसान नेताओं से ही होगी। इसके लिए उनकी संपत्ति कुर्की और बैंक खाते सीज किए जा रहे हैं।

हालांकि अब यह फैसला वापस ले लिया गया है। अंबाला रेंज के IG सिबाश कबिराज ने इसकी जानकारी दी।

Advertisment

   किसान नेता को नोटिस, कहा- नुकसान की भरपाई संपत्ति से होगी

आंदोलन में शामिल होने के लिए KMM के सदस्य और BKU शहीद भगत सिंह के अध्यक्ष अमरजीत मोहड़ी के घर नोटिस दिया गया। इसमें आंदोलन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई उनकी संपत्ति से रिकवर करने की चेतावनी दी गई है।

   एक और किसान की मौत

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि आंदोलन के दौरान एक और किसान की हार्ट अटैक से मौत हुई है। उनका नाम दर्शन सिंह है। वह बठिंडा के अमरगढ़ के रहने वाले थे। उनकी उम्र 62 साल थी। उनकी मौत राजिंदरा अस्पताल पटियाला में हुई।

किसान की मौत की सूचना मिलने के बाद सरवन पंधेर रजिंदरा अस्पताल पहुंचे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज भी इसी अस्पताल में चल रहा है।

Advertisment

   11:30AM- संयुक्त किसान मोर्चा ने ब्लैक डे का पोस्टर जारी किया

   मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए देने की घोषणा

https://twitter.com/ANI/status/1760880375310524616

खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान मारे गए शुभकरन सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

   दिल्ली कूच टालने से नाराज हुए युवा किसान, दो गुटों में बंटा आंदोलन

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के सिद्धूपुर गुट की ओर से किसान नेताओं की ओर से बार-बार दिल्ली कूच टालने से दो गुट बन गए हैं इसलिए युवा वापस लौटने लगे हैं। शंभू बॉर्डर से 25 फीसदी किसान अपने घरों की ओर वापसी कर चुके हैं। इसके चलते खनौरी में भी शांति रही। वहीं, शुभकरण को बलिदानी घोषित करने की मांग की गई है। युवा किसान की मौत के बाद भाकियू ने दो घंटे तक नेशनल हाईवे जाम किया है।

   काला दिवस मनाने का लिया गया फैसला

किसान संगठनों ने आज काला दिवस बनाने का फैसला किया है। इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूंके जाएंगे। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेगा इस दिन WTO का पुतला भी फूंका जाएगा।

Advertisment
Tear gas shells fired at youth in shambhu border Tear gas Stone pelting Shambu Border pelted stones Noida Traffic News Kisan Andolan in Delhi Kisan Andolan at Shambhu border Kisan Andolan Kisan Aandolan LIVE News haryana kisan andolan news farmers protest today live Farmers Protest Delhi Farmers protest at Shambhu border Farmer Protest latest news Farmer Protest delhi farmer protest
Advertisment
चैनल से जुड़ें