Advertisment

All Party Meeting: बजट से पहले 30 जनवरी को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्यक्षता

All Party Meeting: बजट से पहले 30 जनवरी को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्यक्षताAll party meeting called on 30th January ahead of Budget Session of Parliament via video conferencing Modi Will chair meeting

author-image
Sonu Singh
Corona Vaccine: वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा कोरोना का टीका

Image Source: Twitter@ANI

All Party Meeting: बजट से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 30 जनवरी को होगी। बता दें कि, संसद का बजट सत्र (Budget Session of Parliament) इसी महीने की 29 तारीख से शुरू होने वाला है।

Advertisment

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया, संसद के बजट सत्र का पहला चरण 15 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 12 बैठकें होंगी। बजट सत्र का दूसरा भाग 8 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा। इस चरण में 21 बैठकें होंगी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, कोवड-19 दिशा निर्देशों के मद्देनजर बैठने की व्यवस्था की गई है।

राज्यसभा सुबह 9 बजे से 2 बजे तक और लोकसभा शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। बजट सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन के साथ दोनों सदनों की संयुक्त बैठक होगी। आम बजट पहली फरवरी को पेश किया जाएगा।

Advertisment
Prime Minister Narendra Modi PM Modi Parliament Budget Session Parliament NDA National Democratic Alliance narendra modi mp news in hindi MP Breaking News MP Modi Will chair All party meeting modi CG Breaking News Budget Session of Parliament Budget Session Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news All party meeting
Advertisment
चैनल से जुड़ें