Advertisment

WFI Officers Invalid: पहलवानों का प्रदर्शन लाया रंग, WFI के पदाधिकारियों को किया अमान्य करार

भारतीय पहलवानों का बीते दिनों से चल रहा प्रदर्शन रंग लाया है जहां पर भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के सभी पदाधिकारियों को अमान्य करार दिया है।

author-image
Bansal News
WFI Officers Invalid: पहलवानों का प्रदर्शन लाया रंग, WFI के पदाधिकारियों को किया अमान्य करार

नई दिल्ली। WFI Officers Invalid इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है जहां पर भारतीय पहलवानों का बीते दिनों से चल रहा प्रदर्शन रंग लाया है जहां पर भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के सभी पदाधिकारियों को अमान्य करार दिया है।

Advertisment

जानिए IOA ने क्या लिया एक्शन

आपको बताते चले कि, यहां पर इस मामले में एक्शन लेते हुए भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने मामले पर बड़ा एक्शन लेकर आदेश जारी किया है। जिसे लेकर आदेश में कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों को सभी कार्यों से हटा दिया गया है। इसके अलावा IOA ने कहा कि, सभी दस्तावेज, एकाउंट्स और विदेशी टूर्नामेंटों के लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगिन, वेबसाइट संचालन तत्काल उसे सौंपने को कहा है। IOA ने यह कदम खेल मंत्रालय की ओर से भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव रद्द कर IOA की अस्थायी समिति को संघ के चुनाव कराने और उसके संचालन का जिम्मा सौंपे जाने के बाद उठाया है।

3 मई को किया गया था अस्थायी समिति का गठन 

यहां पर इस मामले की बात की जाए तो, कुश्ती संघ के चुनाव 45 दिन में कराने के आदेश खेल मंत्रालय ने द्वारा IOA को जारी किए गए है। जिसे लेकर कहा गया कि, इस मामले में लगातार मच बवाल के बाद तीन सदस्यीय अस्थायी समिति का गठन 3 मई को किया था। जिसमें वूशु संघ के भूपेंदर सिंह बाजवा, ओलंपियन निशानेबाज सुमा शिरूर और एक सेवानिवृत जज को शामिल किया गया है।

मिलेगा WFI को नया अध्यक्ष

आपको बताते इस मामले में आगे चुनाव के नतीजों के बाद भी नए पदाधिकारियों समेत WFI के अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। यहां पर खबर सामने यह भी आ रही है कि, यौन शोषण के आरोपों से घिरे बृजभूषण शरण सिंह बतौर WFI अध्यक्ष 4 साल के तीन कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। जिसके साथ अब नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी तो वही पर भूषण पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisment
WFI Officers Invalid WFI indian wrestlers protest big breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें