Advertisment

Aligarh News: यूपी में फिर बदले जाएंगे दो जिलों के नाम, जानिए क्या होंगे नए नाम.......

author-image
Bansal News
Aligarh News: यूपी में फिर बदले जाएंगे दो जिलों के नाम, जानिए क्या होंगे नए नाम.......

लखनऊ। इलाहाबाद और फैजाबाद जिले का नाम बदलने के बाद उत्तर प्रदेश के तीन और जिलों का नाम बदलने की कवायद फिर से शुरू हो गई। इसके तहत अलीगढ़ जिले का नाम 'हरिगढ़', मैनपुरी का नाम 'मयन ऋषि' के नाम पर मयन नगर रखने का प्रस्ताव जिला पंचायत में पास हो गया है। जिसके मुताबिक, जल्द ही इन दोनों जिलों के नाम बदले जा सकते हैं।

Advertisment

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले में सोमवार यानी 16 अगस्त को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत सदस्य केहरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव रखा, जो सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। वहीं, मैनपुरी में भी जिला पंचायत के सदस्यों ने मयन ऋषि की तपोभूमि होने के चलते मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव रखा।

बैठक के दौरान मैनपुरी का नाम बदले जाने का लेकर कुछ जिला पंचायत सदस्यों की ओर से विरोध भी किया गया। लेकिन, सदस्यों के बहुमत मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव पास कर दिया।

Advertisment
बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर अलीगढ़ का नाम होगा हरिगढ़ yogi adityanath viral news Uttar Pradesh updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news news updates in Hindi news updates Mayan Nagar mainpuri ligarh latest news latest Bansal News hindi news update harigarh Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news aligarh name change aligarh ka naam badlega Aligarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें