Advertisment

ALIA RANBIR WEDDING: शादी के बंधन में बंधे आलिया और रनबीर

आपको बताते चलें कि, इस शादी में 28 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया है। शादी के लिए सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्योरिटी फोर्स ‘9/11’ एजेंसी को दी गई है।

author-image
Gourav Sharma
ALIA RANBIR WEDDING: शादी के बंधन में बंधे आलिया और रनबीर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार शाम शादी के बंधन में बंध गए।इनके फैंस की मुराद पूरी हो गई है जो काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कि कब ये कपल एक होगा। बता दें शादी के पहले दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए, जिसमें म्यूजिक सेरेमनी भी शामिल है, जो देर रात तक चली। इसे राजेंद्र सिंह ने कोरियोग्राफ किया। इन्हें बॉलीवुड में 'मास्टर जी' भी कहा जाता है।

Advertisment

कपूर फैमिली ने दिया रणबीर-आलिया को सरप्राइज
राजेंद्र ने कहा, 'मैंने ही रणबीर-आलिया के संगीत में होने वोले डांस को कोरियोग्राफ किया, जिस पर सबने डांस किया, वो सॉन्ग्स थे 'मेहंदी है रचने वाली', 'ढोलीदा', 'तेनु लेके मैं जवांगा' और 'क्यूटिपाई'। यह परफॉर्मेंस कपूर फैमिली की तरफ से दूल्हा-दुल्हन के लिए सरप्राइज थी। आलिया की तरफ से किसी ने डांस नहीं किया। वहां पर माहौल काफी शानदार था। मैं कपूर फैमिली को 25 से अधिक सालों से जानता हूं। मैं उन्हें परिवार की तरह मानता हूं, यह कोई प्रोफेशनल रिलेशनशिप नहीं है।'ALIA RANBIR WEDDING

ऋषि कपूर को किया याद

बेटे रणबीर कपूर की शादी में भले ही दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर शारीरिक रूप से अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए, लेकिन शादी के दौरान उनकी तस्वीर को खास स्थान पर रखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो को फूलों से सजाया गया था।ALIA RANBIR WEDDING

पूजा के बाद शादी की रस्में 

आपको बताते चलें कि, शादी की रस्मे शुरू होने से पहले ही वास्तु अपार्टमेंट में पूजा रखी गई है जो दिवंगत ऋषि कपूर की याद में की जा रही है जिसमें दोनों कपल्स की फैमिली के सदस्य शामिल होगे। जिसके बाद इस अपार्टमेंट में कपल की हल्दी-मेहंदी, संगीत जैसी प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू होने जा रही है। बता दें कि, शादी गोवा जैसे डेस्टीनेशन में होगी। बताया जा रहा है कि, शादी की डेट और ग्रैंड रिसेप्शन की डेट फाइनल की जाएगी। बता दें कि, पूजा के लिए मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी समारा पहुंची है। वहीं पर करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी वास्तु अपार्टमेंट पहुंच गई हैं।

Advertisment

शादी में 28 मेहमानों को किया शामिल

आपको बताते चलें कि, इस शादी में 28 मेहमानों को ही इनवाइट किया गया है। शादी के लिए सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। सिक्योरिटी की जिम्मेदारी मुंबई की बेस्ट सिक्योरिटी फोर्स ‘9/11’ एजेंसी को दी गई है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें