Advertisment

Al Pacino Father: 83 की उम्र में पिता बनेगें वेटरन हॉलीवुड एक्टर, 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड देगी बच्चे को जन्म

पॉपुलर वेटरन एक्टर अल पचीनो 83 वर्ष की उम्र में बच्चे के पिता बनेगें, यहां पर उनके जीवन का चौथा मौका होगा।

author-image
Bansal News
Al Pacino Father: 83 की उम्र में पिता बनेगें वेटरन हॉलीवुड एक्टर, 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड देगी बच्चे को जन्म

Al Pacino Father: एक ट्रेंडिंग खबर चर्चा में आ रही है जहां पर हॉलीवुड के पॉपुलर वेटरन एक्टर अल पचीनो 83 वर्ष की उम्र में बच्चे के पिता बनेगें, यहां पर उनके जीवन का चौथा मौका होगा। बता दें कि, यह खुशखबरी उनकी 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह दे रही है जो फिलहाल आठ महीने की प्रेग्नेंट है।

Advertisment

ये पढ़ें खबर - WTC 2023 Final: कब खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल? जानिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

जून या जुलाई में होगी डिलीवरी

आपको बताते चले कि, वेटरन हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो अपनी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह के साथ अप्रैल 2022 से जुड़े है जहां पर इस कपल को पहली बार डिनर डेट पर देखा गया था, जिसके बाद इनके रिश्ते की पुष्टि हुई थी। इन दिनों उनकी गर्लफ्रेंड के आठ महीने की गर्भवती होने की खबर सामने आई है। माना जा रहा है कि, नूर अपने बच्चे को जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में जन्म दे सकती है। वर्ष 2014 के एक इंटरव्यू में अल पचीनो ने फादरहुड पर खुलकर बात की थी और कहा था, 'मैं उनके लिए जिम्मेदार हूं। मैं उनके जीवन का हिस्सा हूं। जब मैं नहीं होता हूं, तो यह मुझे और उन्हें परेशान करता है।'

इन फिल्मों से जाने जाते है अल पचीनो

आपको बताते चले कि, एक्टर अल पचीनो की कई फिल्में सामने आ चुकी है जिसमें एक्टर को 'इनसोम्निया', 'द आयरिशमैन' 'द गॉडफादर', 'स्कारफेस', 'हीट', 'द डेविल्स एडवोकेट' और 'सेंट ऑफ अ वुमन' जैसे क्लासिक्स के लिए ज्यादा जाना जाता है।

Advertisment

ये पढ़ें खबर - World No Tobacco Day 2023: अब नहीं होगा तंबाकू उत्पादों का वीडियो विज्ञापन, माननी पडे़गी ये सख्त गाइडलाइन

पहले से तीन बच्चों के पिता है एक्टर

आपको बताते चले कि, अल पचीनो के पहले से तीन बच्चे है जिनकी उम्र उनकी गर्लफ्रेंड नूर के आस-पास है। एक्स गर्लफ्रेंड, एक्टिंग कोच जान टैरंट के साथ उनकी पहले से ही एक 33 वर्षीय बेटी जूली मैरी हैं। इसके अलावा एक्स गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी एंजेलो के साथ 22 वर्षीय जुड़वा बच्चे एंटोन और ओलिविया हैं। पचीनो ने 2008-18 तक लुसिला पोलाक को भी डेट किया लेकिन उनसे कोई संतान नहीं है।

noor alfallah pregnant noor alfallah al pacino love story al pacino girlfriend pregnant al pacino girlfriend al pacino affairs Al pacino
Advertisment
चैनल से जुड़ें