Advertisment

Akshaye Tritiya 2023 : इस बार अक्षय तृतीया पर नहीं बजेगी शहनाई, अबूझ मुहूर्त होने के बाद भी नहीं कर पाएंगे शादी, पंडितों ने बताया बड़ा कारण

Akshaye Tritiya 2023 : इस बार अक्षय तृतीया पर नहीं बजेगी शहनाई, अबूझ मुहूर्त होने के बाद भी नहीं कर पाएंगे शादी, पंडितों ने बताया बड़ा कारण Akshaye Tritiya 2023: Shehnai will not be played this time on Akshaya Tritiya, will not be able to marry even after Abuj Muhurta, pundits told the big reason/pds

author-image
Preeti Dwivedi
Akshaye Tritiya 2023 : इस बार अक्षय तृतीया पर नहीं बजेगी शहनाई, अबूझ मुहूर्त होने के बाद भी नहीं कर पाएंगे शादी, पंडितों ने बताया बड़ा कारण

नई दिल्ली।Akshaye Tritiya 2023 वैसे तो अक्षय तृतीया एक ऐसा दिन होता है vivah in akshay tritiya जब बिना किसी मुहूर्त के शादी विवाह कार्य कर लिए जाते हैं। यानि इस दिन के लिए किसी पंडित से मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती। लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। क्या आप जानते हैं कि इस बार अक्षय तृतीया पर शादियां नहीं होगीं। जी हां वो इसलिए क्योंकि शादी के लिए बेहद खास माने जाने वाले दो ग्रहों में से एक गुरू ग्रह इस दौरान अस्त रहेंगे।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री (9893159724) के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया के दौरान गुरू ग्रह अस्त रहेंगे। जिसके चलते शादियां नहीं होंगी। हालांकि कई लोग इसे न मानते हुए शादियां कर भी लेते हैं। लेकिन शास्त्र संवत इसे उचित नहीं माना जाता है। क्योंकि विवाह कार्य के लिए गुरू और शुक्र दोनों को उचित होना बेहद जरूरी होता है।

Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, वैज्ञानिक दृष्टि से है खास

गुरू और शुक्र का क्या होता है असर - Akshaye Tritiya 2023
ज्योतिषाचार्य की मानें तो गुरू और शुक्र दो ऐसे ग्रह हैं जो व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डालते हैं। गुरू यानि इसका संबंध धार्मिक कार्य और ज्ञान से जोड़ होता है। जो वहीं शुक्र को सांसरिक सुखों का कारक मानते हैं। व्यक्ति के विवाह का सीधा संबंध उसके जीवन से जुड़ा होता है। यदि इन दोनों ग्रहों के अस्त होने पर विवाह कार्य किए जाते हैं तो व्यक्ति की जीवन से जुड़ी ये दोनों चीजें प्रभावित होती हैं।

Advertisment

Guru Uday 2023 : इस दिन उदित हो रहे हैं गुरू, क्या होंगे बदलाव

इस दिन अस्त हो रहे हैं गुरू - Akshaye Tritiya 2023 per guru asta 

जानकारों के अनुसार अभी तक उदित चल रहे गुरू 31 मार्च यानि शुक्रवार को अस्त होने जा रहे हैं। जो 29 अप्रैल तक इसी स्थिति में रहेंगे। गुरू के अस्त के दौरान शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं। लेकिन इसी बीच अक्षय तृतीया आ रही है। 23 अप्रैल को अक्षय तृतीया पड़ेगी। इसके 6 दिन बाद यानि 29 अप्रैल को गुरू उचित होंगे। इसलिए इस दौरान विवाह कार्य वर्जित माने गए हैं।

Panch Grahi Yog 2023: पंचग्रही योग क्या है? 12 साल बाद बन रहा है ये योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

इस दिन से शुरू हो जाएंगे विवाह कार्य - Akshaye Tritiya 2023 vivah muhurat 
पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार गुरू के अस्त होने के चलते करीब 28 दिन के लिए विवाह कार्य बंद रहेंगे। लेकिन इसके बाद 29 अप्रैल को इसका उदय होगा। इस दौरान विवाह कार्य बंद रहेंगे। इसके बाद 2 जून से एक बार फिर विवाह कार्य शुरू हो जाएंगे। जो करीब 26 जून तक रहेंगे।

Advertisment

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया से पहले घर से निकाल फेंके ये चीजें, वरना द्वार से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी!

कर्क के सूर्य होने से फिर बंद हो जाएंगे विवाह - kark me surya ka gochar 
आपको बता दें इसके बाद एक बार फिर सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करने पर धार्मिक कार्य फिर बंद हो जाएंगे। जिसके बाद सीधे देव उठनी एकादशी पर फिर शहनाइयां बजने लगेंगी। यानि जब दीपावली के बाद बड़ी ग्यारस यानि गन्ना ग्यारस आएगी। इसके बाद से शादियों का दौर शुरू हो जाएगा।

दो महीने शादियां ही शादियां - vivah muhurat in may and june 
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भले ही अक्षय तृतीया पर विवाह मुहूर्त न हो। लेकिन इसके बाद मई और जून में जककर शहनाई बजेगी। यानि मई और जून में शादियों के बहुत सारे मुहूर्त रहेंगे। जब शादियां की जा सकेंगी।

Advertisment

Guru Asta 2023 : बहुत जल्द अस्त होने वाले हैं गुरू, ये 6 राशियां होंगी प्रभावित

publive-image

Bansal News Religion Akshaya Tritiya 2023 Akshaya Tritiya 2023 shadi muhurat Akshaya Tritiya 23 april 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें