Advertisment

OMG 2 OTT Release: लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद क्या ओटीटी पर रिलीज होगी Oh My God 2 ! जमकर भड़के यूजर्स

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म को सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

author-image
Bansal News
OMG 2 OTT Release: लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद क्या ओटीटी पर रिलीज होगी Oh My God 2 ! जमकर भड़के यूजर्स

Oh My God 2 Release on OTT: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और 'ओह माई गॉड' सीरिज के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर खबर आ रही है कि, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म को सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। जिसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद रिलीजिंग का स्थान बदल दिया जाएगा।

Advertisment

अब तक हो चुकी है ये फिल्में फ्लॉप

आपको बताते चलें कि, अक्षय कुमार की अब तक की फिल्मों में 'बच्चन पांडे', 'अतरंगी रे', 'रक्षा बंधन', 'सम्राट पृथ्वीराज','राम सेतु' और 'सेल्फी' का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल हो चुका है. माना जा रहा है कि इन फिल्मों के फ्लॉप हो जाने की वजह से ही 'ओह माई गॉड 2' को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि, यह फिल्म साल 2012 में आई हिट फिल्म 'ओह माई गॉड' का सीक्वेल है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस मूवी के बाद से अक्षय कुमार का ग्राफ काफी बढ़ गया था. फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल की जोड़ी ने दर्शकों का भरपूर तरीके से एंटरटेनमेंट किया था।  लेकिन खबर है कि, फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा-वूट (Jio Cinema- Voot) पर रिलीज किया जा सकता है।

यूजर्स ने थियेटर में रिलीज की मांग की

फोटो शेयर करते हुए कुछ फैंस ने इसे थियेटर में रिलीज करने की डिमांड की है. जिसके बाद ट्विटर पर ओएमजी 2 लगातार ट्रेंड हो रहा है. वहीं कुछ फैन्स ने अक्षय की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्म को देखकर लिखा है कि आगे आने वाली फिल्म भी ओटीटी पर ही रिलीज हो तो अच्छा है.

ओह माई गॉड 2 रिलीज ऑन ओटीटी ओह माई गॉड 2 अक्षय कुमार OTT Platform Update OTT News OTT New Release OTT Breaking News OMG 2 OTT Release: Will Oh My God 2 be released on OTT after consecutive flops? Oh My God 2 Release on OTT Oh My God 2 Akshay Kumar Upcoming Movie On OTT Akshay Kumar Starer Oh My God 2 Release on OTT Akshay Kumar Starer Oh My God 2 Release on Jio Cinema and Voot Akshay Kumar latest news Akshay Kumar
Advertisment
चैनल से जुड़ें