Advertisment

Akshay Kumar: कुमार ने जन्मदिन पर मां को किया याद, बोले- मां मेरे लिए गा रही होंगी गीत

सुपरस्टार अक्षय कुमार Akshay Kumar ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन पर अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया को याद किया। उन्होंने मां के निधन पर.....

author-image
Bansal News
Akshay Kumar: कुमार ने जन्मदिन पर मां को किया याद, बोले- मां मेरे लिए गा रही होंगी गीत

मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार Akshay Kumar ने बृहस्पतिवार को अपने जन्मदिन पर अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया को याद किया। उन्होंने मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करने तथा दुआओं के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया।

Advertisment

अभिनेता की मां अरुणा भाटिया का बुधवार की सुबह निधन हो गया था। अक्षय Akshay Kumar ने टि्वटर पर एक भावुक संदेश में अपनी मां के निधन की जानकारी दी थी। अभिनेता ने बृहस्पतिवार को अपने 54वें जन्मदिन पर कहा कि उनकी मां जरूर उनके लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी।

कुमार Akshay Kumar ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ यह तो कभी नहीं चाहा था, लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहीं से मेरे लिए जन्मदिन का गीत गा रही होंगी। आप सभी का संवेदनाएं व्यक्त करने और दुआओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी यूं ही चलती रहती है।’’ अक्षय उनकी मां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाकर सोमवार को लंदन से देश लौट आए थे। वहां वह अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग कर रहे थे।

Advertisment

अक्षय कुमार बर्थडे अक्षय कुमार Twinkle Khanna Sooryavanshi shilpa shetty aruna bhatia Akshay Kumar news Akshay Kumar mom Akshay Kumar images akshay kumar film Akshay Kumar birthday special Akshay Kumar birthday Akshay Kumar
Advertisment
चैनल से जुड़ें