Advertisment

Chhath Puja: अक्षरा सिंह ने नहाय-खाय से की छठ पूजा की शुरुआत, सादगीभरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Akshara Singh Chhath Puja: भोजपुरी सिनेमा अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने श्रद्धा और सादगी के साथ छठ पूजा का ‘नहाय-खाय’ आरम्भ किया; हरे रंग की साड़ी और बिना मेक-अप लुक में उनका यह रूप फैंस का दिल जीत गया

author-image
anjali pandey
Chhath Puja: अक्षरा सिंह ने नहाय-खाय से की छठ पूजा की शुरुआत, सादगीभरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Akshara Singh Chhath Puja:भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इस साल भी पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे हरे रंग की साड़ी में बेहद सादगीभरे लुक में नजर आईं।

Advertisment

श्रद्धा और सादगी से भरा छठ का आगाज़

[caption id="attachment_920569" align="alignnone" width="703"]श्रद्धा और सादगी से भरा छठ का आगाज़ श्रद्धा और सादगी से भरा छठ का आगाज़[/caption]

अक्षरा सिंह ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, “पवित्रता का पहला पड़ाव, नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का प्रवाह। जय छठी मइया की।” पोस्ट में उन्होंने छठ पूजा की तैयारियों की झलक भी दिखाई और बताया कि नहाय-खाय इस पर्व की शुरुआत होती है, जिसमें शुद्धता, भक्ति और सादगी का विशेष महत्व है।

सादगी में झलकी सुंदरता

[caption id="attachment_920570" align="alignnone" width="704"]सादगी में झलकी सुंदरता सादगी में झलकी सुंदरता[/caption]

Advertisment

इस बार अक्षरा का लुक फैंस के बीच खूब चर्चा में रहा। उन्होंने बिना मेकअप के पारंपरिक लुक अपनाया हरे रंग की साड़ी, खुले बाल और सादा रूप में वे नजर आईं। फैंस ने उनकी सादगी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि “अक्षरा  असली भारतीय परंपरा की मिसाल हैं।”

खुद पकाया नहाय-खाय का भोजन

[caption id="attachment_920561" align="alignnone" width="695"]खुद पकाया नहाय-खाय का भोजन खुद पकाया नहाय-खाय का भोजन[/caption]

अक्षरा ने अपनी पोस्ट में यह भी दिखाया कि उन्होंने खुद अपने हाथों से नहाय-खाय का भोजन तैयार किया। वे जमीन पर बैठकर पारंपरिक तरीके से पकवान बनाती दिखीं, जिससे उनके भक्ति भाव और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव की झलक साफ दिखी। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं और फैंस ने कमेंट किया “आपकी सादगी सबसे खूबसूरत है,” तो किसी ने लिखा, “असली स्टार वही है जो परंपराओं को दिल से निभाए।”

Advertisment

ये भी पढ़ें: NPS-UPS में बड़ा बदलाव: अब कम समय में ऐसे दोगुना होगा कर्मचारियों का फंड, मप्र में भी लागू होगा नया नियम

भोजपुरी की आस्था क्वीन

[caption id="attachment_920565" align="alignnone" width="690"]भोजपुरी की आस्था क्वीन भोजपुरी की आस्था क्वीन[/caption]

अक्षरा सिंह न सिर्फ एक सुपरहिट भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, बल्कि आस्था और पारिवारिक संस्कारों के लिए भी जानी जाती हैं। हर साल वे अपने परिवार के साथ छठ पूजा मनाती हैं और फैंस को भी इस पावन पर्व से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं। इस साल भी उन्होंने यह साबित कर दिया कि ग्लैमर की दुनिया में रहकर भी संस्कृति और भक्ति का समर्पण कायम रखा जा सकता है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात में युवा कंटेंट क्रिएटर यश सालुंके की तारीफ

Traditional Look simplicity Nahai-Khaai Green Saree devotion Chhath rituals chhath puja Chhath festival Bhojpuri Actress Akshara Singh Chhath Puja: Akshara singh
Advertisment
चैनल से जुड़ें