Advertisment

UP News: कांग्रेस से विवाद के बीच अखिलेश यादव की लगी होर्डिंग, सपा अध्यक्ष को बताया देश का भावी प्रधानमंत्री

लखनऊ। सपा के दफ्तर के बाहर, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को देश का 'भावी प्रधानमंत्री' बताने वाला एक बैनर चर्चा का विषय बन गया।

author-image
Bansal news
UP News: कांग्रेस से विवाद के बीच अखिलेश यादव की लगी होर्डिंग, सपा अध्यक्ष को बताया देश का भावी प्रधानमंत्री

लखनऊ विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के साथ हाल में सतह पर आयी तल्खी के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के दफ्तर के बाहर, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को देश का 'भावी प्रधानमंत्री' बताने वाला एक बैनर चर्चा का विषय बन गया।

Advertisment

सपा कार्यालय के बाहर लगाया गया है बैनर 

राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर एक बैनर लगाया गया है जिसमें 'देश के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं' लिखा है।हालांकि अखिलेश की आधिकारिक जन्मतिथि एक जुलाई है। बैनर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ—साथ पार्टी प्रदेश प्रवक्ता फखरुल हसन 'चांद' की भी तस्वीर लगी है।

हसन ने इससे पहले जुलाई में सपा प्रमुख के जन्मदिन पर भी पार्टी के दफ्तर के बाहर ऐसा ही बैनर लगवाया था। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच हाल में उपजी तल्खी के बाद सपा दफ्तर के बाहर लगा यह बैनर चर्चा का विषय बन गया है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने इस बैनर के बारे में  यह बताया

सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने इस बैनर के बारे में पूछे जाने पर 'पीटीआई—भाषा' से कहा, ''यह तो कार्यकर्ताओं की भावना है। इसमें और क्या कहा जा सकता है?''    यह पूछे जाने पर कि क्या अखिलेश यादव अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं, चौधरी ने कहा, ''नहीं, पार्टी ने तो ऐसा कभी नहीं कहा।''    हसन ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की आकांक्षा थी कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव देश के प्रधानमंत्री बनें। ‘‘अब यही उम्मीद है कि अखिलेश यादव उस सपने को पूरा करेंगे।’’

Advertisment

उन्होंने कहा कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और इस राज्य में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ सपा के दम पर ही हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को बड़ा दिल दिखाते हुए सपा प्रमुख को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाना चाहिये।    वैसे, सपा के अंदर अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने की मांग पहले भी उठ चुकी है। इसी साल अप्रैल में लखनऊ—मध्य सीट से सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने भी यादव को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें:

Delhi News: फुटओवर ब्रिज से टकराई ट्रक, ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बची लोगों की जान

Thiruvananthapuram Airport: तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर उड़ानें आज 5 घंटे के लिए रहेंगी निलंबित, जानें क्या है वजह

Advertisment

Delhi Air Quality: दिवाली से पहले खराब हुई दिल्ली की हवा, सांस लेने में लोगों को दिक्कत

Tamil Actress Gautami Tadimalla: अभिनेत्री से नेत्री बनीं गौतमी तडिमल्ला ने बीजेपी का छोड़ा दामन, कहा-नहीं मिल रहा समर्थन

Akhilesh Yadav Attacks On Yogi: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, सिर्फ गरीबों के घर गिरा रहा है सीएम का बुलडोजर

Advertisment
SP Congress dispute sp chief akhilesh yadav Akhilesh yadav poster akhilesh yadav hoardings Akhilesh yadav future PM akhilesh yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें