Advertisment

Akhilesh Yadav Statement on Tomato: टमाटर के लालरंग और समाजवादियों को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर कसा ये तंज

Akhilesh Yadav Statement on Tomato: घर के किचन से लेकर सत्ता की गलियारों तक इन दिनों टमाटर चर्चा का विषय बना हुआ है। अचानक से बढ़े..

author-image
Akarsh Mishra
Akhilesh Yadav Statement on Tomato: टमाटर के लालरंग और समाजवादियों को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर कसा ये तंज

Akhilesh Yadav Statement on Tomato: घर के किचन से लेकर सत्ता की गलियारों तक इन दिनों टमाटर चर्चा का विषय बना हुआ है। अचानक से बढ़े टमाटर के दाम ने इसे नया स्टार बना दिया है। ऐसे में टमाटर के रंग को लेकर सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर तंज कसा है।

Advertisment

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी के बीच राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मंगलवार को तंज किया कि भाजपा को टमाटर का लाल रंग देखते ही समाजवादियों की याद आती है।

ट्वीट के जरिए कसा तंज

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा की भाजपा टमाटर को देखकर इसलिए परेशान है क्योंकि टमाटर का रंग ‘लाल’ होता है और लाल देखते ही उन्हें (भाजपा) समाजवादियों की याद आती है। इसके साथ ही यादव ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वाराणसी के टमाटर मामले को लेकर राजनीतिक विश्लेषण किया गया है।

अखिलेश के तंज पर उप मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

सपा प्रमुख के ट्वीट के कुछ ही घंटों बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया और लिखा की  उत्तर प्रदेश में सपा का 2024 में खाता खुलना मुश्किल है। साथ ही  मौर्य ने इस ट्वीट में हैशटैग ऐड कर लिखा “कहो दिल से, नरेन्द्र मोदी जी फिर से''।

Advertisment

इसके पहले अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि रंगों की सियासत करने वाले लोगों को हर चीज में राजनीति दिखती है और वे उसी चश्मे से देखते हैं।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1678630746632908801

सपा के बारे में लोगों की धारणा और कहावत सुनाते हुए पाठक ने लिखा की ”जिस गाड़ी पर सपा का झंडा-उस पर बैठा गुंडा” जैसी कहावत अभी भी लोग दोहराते हैं।

हाल में वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर सपा केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साध रही है।

Advertisment

सपा कार्यकर्ता ने टमाटर की सुरक्षा के लिए लगाए थे बाउंसर

वाराणसी में गत दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) के एक कार्यकर्ता द्वारा महंगे टमाटर की सुरक्षा के लिए दो बाउंसर तैनात करने के मामले में पुलिस ने एक सब्जी विक्रेता और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। वाराणसी के लंका थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने सोमवार को बताया था कि एक वीडियो में खुद को दुकान का मालिक दिखाने वाला सपा नेता अजय फौजी फरार है।

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Tomato Robbery: ट्रक में लदा 2.5 टन टमाटर ले उड़े बदमाश, तीन लाख का था माल

Korba Exclusive News: जिसने कोरबा को बनाया ऊर्जाधानी, अब इतिहास के पन्नों में दफन हुआ वह बिजली संयंत्र

Advertisment

क्यों 12 जुलाई को ही मनाया जाता है International Malala Day? जानें इसका महत्व

CG Landslide: रेल लाइन पर गिरी भारी भरकम चट्टान, आज भी नहीं चलेगी कोई ट्रेन

Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

Akhilesh Yadav Statement on Tomato, Tomato Price hike, Akhilesh Yadav Satire On Tomato, Akhilesh Yadav Statement on BJP, टमाटर

Tomato Price Hike टमाटर Akhilesh Yadav Satire On Tomato Akhilesh Yadav Statement on BJP Akhilesh Yadav Statement on Tomato
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें