Advertisment

Akhilesh Yadav: सपा पार्टी अध्यक्ष का आह्वान, हर माह की 30 तारीख को मनाया जाए 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस'

Akhilesh Yadav: सपा पार्टी अध्यक्ष का आह्वान, हर माह की 30 तारीख को मनाया जाए 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस' Akhilesh Yadav: Call of SP Party President, 'Hathras ki Beti Memorial Day' should be celebrated on 30th of every month

author-image
Bansal News
Lakhimpur Kheri Violence: आरोपियों को जेल नहीं भेजा जा रहा क्योंकि मंत्री के खिलाफ उठ रही हैं उंगली -अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाथरस में बलात्कार के बाद जान गंवाने वाली युवती की याद में हर माह की 30 तारीख को स्मृति दिवस मनाया जाएगा और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की सरकार का दलित और महिला विरोधी चेहरा बेनकाब किया जाएगा। गत वर्ष 30 सितंबर को कथित तौर पर पुलिस ने शव का जबरन अंतिम संस्कार करा दिया था।

Advertisment

यादव ने ट्वीट किया, '' उत्तर प्रदेश के वासियों, सपा व सहयोगी दलों से अपील है कि हर महीने की 30 तारीख को 'हाथरस की बेटी स्मृति दिवस' मनायें और प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले वर्ष 30 नवंबर को बलात्कार पीड़िता के शव को जलाने का जो कुकृत्य किया था उसकी याद दिलाएं, भाजपा का दलित व महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो।''

गौरतलब है कि हाथरस के एक गांव में पिछले साल 14 सितंबर को 19 साल की युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। युवती की हालत बिगड़ने के बाद, उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां घटना के एक पखवाड़े बाद उसकी मौत हो गयी थी । परिवार और स्थानीय ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने जबरन आधी रात को अंतिम संस्कार करा दिया था। हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि परिवार की इच्छा के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया है।

up election akhilesh yadav Shivpal Yadav shikhar sammelan akhilesh yadav shikhar sammelan 2021 akhilesh yadav Mulayam Singh Yadav hathras news hathras kand Hathras gangrape case Hathras case hathras cm yogi on akhilesh yadav akhilesh yadav vijay yatra akhilesh yadav speech akhilesh yadav song akhilesh yadav on shivpal yadav akhilesh yadav on hathras case akhilesh yadav on hathras akhilesh yadav on cm yogi akhilesh yadav on bjp akhilesh yadav on abp news akhilesh yadav news akhilesh yadav martyr farmers akhilesh yadav live akhilesh yadav latest news akhilesh yadav jayant chaudhary alliance akhilesh yadav interview akhilesh yadav hathras akhilesh yadav chahat malhotra akhilesh yadav and op rajbhar akhilesh yadav akhileah yadav akhiesh yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें